दिल्ली सरकार महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध : रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री दिल्ली

राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज जसोला, दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पाँच दिवसीय महिला महा जनसुनवाई का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं आयोग अध्यक्ष के साथ आयोग सदस्याए सुश्री ममता कुमारी , डॉ. अर्चना मजूमदार, सुश्री डेलिना खोंगडुप एवं डा0 सागर प्रीत हुड्डा विशेष आयुक्त पुलिस दिल्ली की गरिमामय उपस्थिति रही ।

( विजय गौड़ ब्यूरो चीफ ) राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा शुरू की गयी अभिनव पहल “राष्ट्रीय महिला आयोग- आपके द्वार” महिला जनसुनवाई के माध्यम से देश भर मे महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। आयोग की माननीय अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर के नेतृत्व मे आयोजित हो रही इन महिला जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं को उनके द्वार पर ही उनकी समस्याओं के समाधान को उपलब्ध कराना है। इसी श्रंखला में राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज जसोला, दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पाँच दिवसीय महिला महा जनसुनवाई का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। महिला महा जनसुनवाई के पहले दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर एवं आयोग के सदस्यों ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं तथा समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अगले चार दिन भी महिलाओं के लंबित मामलों को सुना जाएगा व उन्हें त्वरित समाधान देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रीमती विजया रहाटकर ने अपने सम्बोधन मे कहा कि यदि कोई महिला दिल्ली आकार आयोग में अपनी शिकायत दर्ज़ नहीं कर सकती तो आयोग उसकी समस्याओं का हल लेकर उसके पास आएगा। दिल्ली के लंबित मामलों को लेकर उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि इस महजनसुनवाई के दौरान लंबित मामलों में महिलाओं की समस्याओं का निवारण कर, सभी मामलों को खत्म कर दिया जाए।

मुख्य वक्तव्य में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि दिल्ली सरकार महिलाओं कि सभी समस्याओं के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है, दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक इंतेजाम किए जा रहे हैं, उन्होंने बताया की इस महा जनसुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह से आयोग का साथ देगा।

आज राष्ट्रीय महिला आयोग ने अपनी पाक्षिक पत्रिका “जागृति” का भीशुभारंभ किया। इस पत्रिका में महिलाओं की विभिन्न उपलब्धियों, महिलाओं से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के आदेश, उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्य, सरकार द्वारा शुरू की गई नयी पहल आदि को प्रमुख स्थान दिया जाएगा। इस पत्रिका के माध्यम से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर का उद्देश्य है कि महिलाओं से संबंधित सभी समाचार एक ही स्थान पर उपलब्ध हो जाएँ तथा महिलाओं को उचित भागीदारी मिले।

कार्यक्रम के दौरान आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलिज की दो छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।

आयोग प्रवक्ता ने ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि शिवाजी कॉलिज द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहाँ माननीय अध्यक्षा को उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए माता जीजाबाई सम्मान से सम्मानित किया गया तथा एक निर्धारित धनराशि दी गई थी। माननीय अध्यक्षा ने इस धनराशि को अपनी तरफ से बढ़ाकर, कॉलिज द्वारा चुनी गई दो छात्राओं को उनके द्वारा शिक्षा एवं खेलों में किए गए अद्भुत प्रदर्शन हेतू सम्मान स्वरूप प्रदान किया। दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री एवं आयोग की माननीय अध्यक्षा के हाथों सम्मान पाकर, दोनों छात्राएँ उत्साहित व प्रेरित थीं। राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं की शिक्षा, उनके सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
दिल्ली से विजय गौड़ ब्यूरो चीफ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद