द्वारका पुलिस ने दो कुख्यात चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने और नकदी बरामद

द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने दो कुख्यात चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, नकदी, मोबाइल फोन और एक एप्पल आईपैड बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपी सुमित उर्फ डाटा (उम्र 38 वर्ष) और युगांत उर्फ हीरो (उम्र 24 वर्ष) के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। एक सोने का मंगलसूत्र,एक सोने का नेकलेस,चार सोने की अंगूठियां,दो सोने की चेन,एक डायमंड रिंग,तीन जोड़ी सोने के झुमके,दो जोड़ी सोने के टॉप्स,दो जोड़ी चांदी की पायल,48,500 रुपये नकद ,एक एप्पल आईपैड और चार चोरी किए हुए मोबाइल फोन

15 सितंबर 2024 को शिकायतकर्ता प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने थाना डाबरी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14-15 सितंबर की रात उनके घर में चोरी हुई, जब वह अपने परिवार के साथ राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर गए थे। इस चोरी में उनके घर से सोने-चांदी के गहने, एक एप्पल आईपैड, मोबाइल फोन और नकदी समेत लगभग 1.5 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया था। इस पर थाना डाबरी में ई-एफआईआर संख्या 103566/2024 दर्ज की गई।

द्वारका जिले के डीसीपी के निर्देश पर एंटी-बर्गलरी सेल की एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने घटना स्थल का दौरा किया और आसपास के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान दो नकाबपोश व्यक्ति चोरी के वक्त घटना स्थल के पास देखे गए। इनकी पहचान सुमित उर्फ डाटा और युगांत उर्फ हीरो के रूप में हुई, जो पहले से ही कई चोरी और लूटपाट के मामलों में शामिल थे।

टीम ने दोनों आरोपियों पर नजर रखते हुए तकनीकी और मैनुअल सर्विलांस लगाया। आखिरकार 20 सितंबर 2024 को एंटी-बर्गलरी सेल को गुप्त सूचना मिली कि दोनों चोर सूर्या उपासना पार्क में आएंगे। पुलिस टीम ने तुरंत वहां जाल बिछाया और शाम 6:15 बजे दोनों आरोपियों को धर दबोचा। उनके पास से चोरी किए गए गहने और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ 11 चोरी और घर में सेंधमारी के मामलों को सुलझाने का दावा किया है। आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान