निर्माता डॉ मीहिर कुलकर्णी, देव गिल स्टारर फ़िल्म “अहो विक्रमार्का” 5 भाषाओं में होगी रिलीज़ टीज़र हुआ आउट

 

मुंबई (अनिल बेदाग) : निर्माता डॉ मीहिर कुलकर्णी की फ़िल्म “अहो विक्रमार्का”  सिनेमा की पहली ब्लॉकबस्टर-पैन इंडिया फिल्म 30 अगस्त 2024 को 5 भाषाओं में रिलीज के लिए तैयार है। इस फ़िल्म का टीज़र और मोशन पोस्टर 21  अगस्त 2024 को  जी7 मल्टीप्लेक्स बांद्रा मुम्बई में लॉन्च किया गया। 
एक बहादुर और दृढ़निश्चयी पुलिसकर्मी की वीरतापूर्ण कहानी को देखने के लिए आप सभी तैयार हो जाइए। यह फ़िल्म मराठी, तेलगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और बंगाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह फ़िल्म मीहिर कुलकर्णी, आरती गिल और अश्विनी कुमार मिश्रा द्वारा प्रोड्यूस की गई है। संगीतकार रवि बसरूर हैं।महाराष्ट्र के सुपुत्र और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता देव गिल अब महाराष्ट्र के दिलों पर राज करने आ रहे हैं। तो अपनी सांसें थाम लें और अब तैयार हो जाएं एक्शन से भरपूर यह सिनेमा देखने के लिए। अभिनेता देव गिल और एसएस राजामौली फिल्म्स के एसोसिएट निर्देशक पेटा त्रिकोटी   द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म का टीज़र जबरदस्त है।
उल्लेखनीय है कि इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर डॉ. मीहिर कुलकर्णी प्रसिद्ध समाजसेवी और परोपकारी हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के बालेगांव को गोद लिया है। परोपकार और सामुदायिक विकास के लिए एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए ग्रेविटी ग्रुप के दूरदर्शी अध्यक्ष डॉ. मीहिर कुलकर्णी ने महाराष्ट्र के वैजापुर में बालेगांव के सूखा प्रभावित क्षेत्र को आधिकारिक तौर पर गोद ले लिया है। भारत के सबसे युवा उद्यमियों में से एक डॉ. मीहिर कुलकर्णी अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मीहिर कुलकर्णी को उनके परोपकारी प्रयासों के लिए मान्यता मिली है और उन्हें राजस्थान विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई है। प्राइड ऑफ महाराष्ट्र जैसे कई पुरस्कार उनके प्रभावशाली योगदान के प्रमाण हैं। अब वह फ़िल्म निर्माता के रूप में इतना बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं जिसके टीज़र ने सभी को चौंका दिया है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान