नौकर ने मालिक के 27 लाख लेकर रफूचक्कर, लुधियाना से दबोचा गया, लाखों की नकदी और स्कूटी बरामद

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मालिक के विश्वासघात में उसके ही नौकर ने 27 लाख रुपये लेकर चंपत हो गया। मामले की जांच में जुटी मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जितेन्द्र मेहता उर्फ जीत के रूप में हुई है, जो पहली बार अपराध में पकड़ा गया है।

पुलिस के मुताबिक, 37 वर्षीय जितेन्द्र मेहता, जो पेशे से इक्विटी डीलर था, मालिक राम कुमार वर्मा के यहां काम करता था। उसे दफ्तर से 27 लाख रुपये इकट्ठा कर लाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन 15 जुलाई की शाम रकम लेकर वह गायब हो गया और उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। मालिक ने तुरंत मॉडल टाउन थाने में शिकायत दी, जिस पर केस दर्ज कर एक स्पेशल टीम बनाई गई।

जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार तकनीकी निगरानी करते हुए आरोपी का सुराग लुधियाना में लगाया। पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद 20 जुलाई को आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपना ठिकाना बदलने की फिराक में था। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने मालिक की स्कूटी से ही रकम लेकर फरार हुआ था और उसी स्कूटी का इस्तेमाल करते हुए लुधियाना पहुंचा।

पुलिस ने आरोपी के पास से 14 लाख 5 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन बरामद किया है। इसके अलावा 10 लाख 50 हजार रुपये दो बैंक खातों में जमा मिले, जिन्हें पुलिस ने फ्रीज कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहली बार कोई जुर्म किया है और उसका मकसद जल्दी अमीर बनना और ऐशो-आराम की जिंदगी जीना था। फिलहाल पुलिस बाकी रकम की बरामदगी और किसी और वारदात में आरोपी की संलिप्तता की जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान