नई दिल्ली, 13 नवम्बर 2025
पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री श्री कपिल मिश्रा से भेंट कर उनके जन्मदिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय रस्तोगी, महामंत्री श्री मनमोहन, उपाध्यक्ष श्री दीपक, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी, समाजसेवी तथा निगम पार्षद श्री मनोज कुमार जैन उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री कपिल मिश्रा को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्रसेवा में निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।





