फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है भूल भुलैया 3 

मुंबई (अनिल बेदाग) : रिलीज के एक हफ्ते बाद भूल भुलैया 3 का टीज़र अब भी काफी सुर्खियों में है और यूट्यूब के फ़िल्म चार्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है। टी-सीरीज़ फिल्म्स द्वारा बनाई गई यह नई फिल्म इस फेस्टिव सीजन की सबसे बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है, जो अपनी खूबसूरत विजुअल्स, रहस्यमय कहानी, और रूह बाबा और मंजुलिका के बीच के संघर्ष की वजह से दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

कहानी का फॉक्स रूह बाबा ( कार्तिक आर्यन), और मंजुलिका ( विद्या बालन) के बीच होने वाली जबरदस्त भिड़ंत है। बता दें कि यह रोमांचक संघर्ष कहानी में एक नया मोड़ लाने वाला है, और दर्शक बेसब्री से देखना चाहते हैं कि उनका आमना-सामना कैसा होने वाला है।

टीज़र ने दर्शकों को रूह बाबा और मंजुलिका के बीच के रोमांचक रिश्ते की झलक दिखाई, जिससे वे और देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं। क्या रूह बाबा मंजुलिका को हराने में सफल होगा, या वह फिर से हंगामा मचाएगी? त्यौहार के मौसम के साथ, “भूल भुलैया 3” दिवाली के लिए एक ज़रूरी फिल्म बनने जा रही है, जिसमें ह्यूमर और हॉरर से भारी कहानी का शानदार मिश्रण है।

‘भूल भुलैया 3’ को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है और भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इस दिवाली हॉरर और कॉमेडी का मजेदार मिश्रण लाने वाली है। यह लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और त्रिप्ति डिमरी मुख्य किरदारों में हैं, जो एक शानदार फिल्म के लिए आधार तैयार कर रहे हैं।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार