“बुराड़ी मर्डर केस में बड़ी कामयाबी: फरार शूटर अरुण डेडा गिरफ्तार”

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 26 वर्षीय अजीत कुमार त्रिपाठी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुए कुख्यात अपराधी अरुण डेडा को आखिरकार क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अरुण ने 25 जून की रात अजीत पर गोली चला दी थी, जब वह अपने ऑफिस से घर लौट रहा था। अगले दिन अजीत का 27वां जन्मदिन था, लेकिन उससे पहले ही वह जिंदगी की जंग हार गया।

मामला सोशल मीडिया और अखबारों में खूब सुर्खियों में रहा। आरोपी अरुण डेडा घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह यूपी के दादरी के पास छिपा हुआ है। 4 जुलाई की रात दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अरुण ने अपना गुनाह कबूल किया। वह पहले भी हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट समेत आठ संगीन मामलों में शामिल रहा है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और पारिवारिक हालात भी खराब हैं—पत्नी अलग रह रही है और वह पिछले कुछ महीनों से बुराड़ी के हूवर अपार्टमेंट में किराए पर रह रहा था।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से बुराड़ी हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है और पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।

  • Leema

    Related Posts

    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के ज्योति नगर थाना पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, वारदात…

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    हाल ही में आयोजित एक एआई समिट में प्रदर्शित रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बुधवार को Tilak Marg Police Station में एक औपचारिक शिकायत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा