बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मुंबई के विले पार्ले में किया एक फिजिटल शाखा का उद्घाटन

भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मुंबई के विले पार्ले में एक फिजिटल शाखा का उद्घाटन किया। यह फिजिटल शाखा सेल्फ-सर्विस और सहायक सेवा मॉडल के सहज एकीकरण के माध्यम से ग्राहकों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करते हुए ग्राहक अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करेगी। यह बैंक की देश में तीसरी फिजिटल शाखा है। 

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने फिजिटल शाखा का उद्घाटन किया। इस दौरान बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री संजय वी मुदालियर, महाप्रबंधक श्री मनीष कोरा, महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, मुंबई अंचल श्री सुनील कुमार शर्मा और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित सम्मानित ग्राहक भी मौजूद रहे। 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की फिजिटल शाखा में एक वीडियो संपर्क केंद्र की सुविधा है जहां ग्राहक वीडियो कॉल के माध्यम से गैर-वित्तीय सेवाओं के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसमें एक सेल्फ-सर्विस किओस्क भी है जहां ग्राहक विभिन्न टैब्स के माध्यम से स्वयं पैन अपडेशन, मेल के माध्यम से खाता विवरणी, टीडीएस सर्टिफिकेट प्राप्त करने आदि जैसी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। फिजिटल शाखा में ग्राहकों के लिए विशिष्ट सेवा क्षेत्रों के साथ-साथ शाखा अधिकारियों द्वारा संचालित यूनिवर्सल सर्विस काउंटर भी उपलब्ध है।  

बैंक ने देशभर में पायलट आधार पर इस प्रकार की फिजिटल शाखाओं की शुरुआत किए जाने का लक्ष्य रखा है। फिजिटल शाखा परंपरागत शाखा और तकनीक आधारित शाखा का मिश्रण है जो अत्याधुनिक तकनीक की दक्षता से समृद्ध है। 

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश