मंगोलपुरी की अंधाधुंध लूट का पर्दाफाश, लक्षय उर्फ जंगली गैंग का सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मंगोलपुरी में हुई अंधाधुंध लूट की गुत्थी सुलझाते हुए कुख्यात लक्षय उर्फ जंगली गैंग के एक सक्रिय सदस्य निशांत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक अत्याधुनिक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपी ने एक व्यापारी से अपाचे बाइक लूटकर उससे और बड़ी कैश लूट को अंजाम देने की योजना बनाई थी, जिसे अब नाकाम कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 8 मई को तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यापारी की बाइक लूट ली थी और इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई थी। मामला मंगोलपुरी थाने में दर्ज हुआ था लेकिन स्थानीय स्तर पर हल नहीं हो सका। इसके बाद क्राइम ब्रांच की एनआर-2 यूनिट को जांच सौंपी गई।

कड़ी मेहनत और खुफिया जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी निशांत को रोहिणी सेक्टर-37-38 के पास अदेश चौक से धर दबोचा। पूछताछ में निशांत ने बताया कि वह पहले डीजे और लाउडस्पीकर का काम करता था और इसी दौरान लक्षय गैंग के संपर्क में आ गया। फिर उसने गैंग के साथ मिलकर बड़ी लूट की योजना बनाई और बाइक लूटकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई से राजधानी में एक और बड़ी लूट की वारदात टल गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार