महिपालपुर में दो अपराधी अरेस्ट, होली की रात अलीगढ़ में की थी हत्या

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने महिपालपुर में गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ में हत्या के दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शानू उर्फ़ कल्लू और अरबाज के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ में होली की रात हुए एक मर्डर केस में फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अलीगढ़ में हार्डवेयर पैकिंग का काम करते थे। उनका पुराना झगड़ा हरिस नामक युवक से था, जिसने पहले उनके साथी जैद पर फायरिंग कर दी थी। बदला लेने के लिए आरोपियों ने अपने साथियों रितिक, जैद और बाबर के साथ मिलकर होली की रात हरिस के घर पर धावा बोला और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए, जबकि शानू और अरबाज दिल्ली आकर महिपालपुर में किराए का ठिकाना तलाश रहे थे।

दिल्ली पुलिस की एएटीएस टीम को इनके बारे में गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने महिपालपुर फ्लावर मार्केट के पास संदिग्धों की घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली। पुलिस अब इनके फरार साथियों और हथियारों की सप्लाई चेन की तलाश में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार