मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लॉन्च की ‘वय वंदना योजना’, दिल्ली के बुजुर्गों को मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी के 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए “वय वंदना योजना” की सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में इस योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि वय वंदना कार्ड धारकों को दिल्ली के इम्पैनल्ड अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। कार्ड बनवाने के लिए सिर्फ आधार कार्ड और दिल्ली निवासी होने का प्रमाण पर्याप्त होगा। योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड, दवाइयों और इलाज की पूरी जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध रहेगी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली में करीब 100 अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं और अगर जरूरत पड़ी तो देश के अन्य इम्पैनल्ड अस्पतालों में भी इलाज संभव होगा।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि दिल्ली विकास के नए आयाम छू रही है। उन्होंने पूर्व सरकार पर आयुष्मान भारत योजना को रोकने का आरोप भी लगाया।

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार आने वाले समय में हर विधानसभा क्षेत्र में 15 ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ भी खोलेगी, ताकि नागरिकों को नजदीक में ही बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए 12,893 करोड़ रुपये का स्वास्थ्य बजट और 24 नए अस्पतालों का निर्माण प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री ने वादा किया कि कोई भी पात्र बुजुर्ग इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा और सभी जनप्रतिनिधियों से योजना के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने वय वंदना योजना को बुजुर्गों के प्रति सरकार की कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक बताया।

  • Leema

    Related Posts

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    हाल ही में आयोजित एक एआई समिट में प्रदर्शित रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बुधवार को Tilak Marg Police Station में एक औपचारिक शिकायत…

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया