मॉडल टाउन में बेहोश कर लूटपाट की वारदात सुलझी, तीन नशेड़ी गिरफ्तार; सोने की चूड़ियां और अंगूठी बरामद

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एक घर में हुई लूटपाट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक नशे के आदी और पहले किसी अपराध में शामिल नहीं रहे हैं, मगर आसानी से लालच में आकर उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया।

7 नवंबर की शाम मॉडल टाउन थर्ड में रहने वाली गृहणी रितु कोचर अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनके घर काम कर चुका युवक मुकेश उर्फ गोलू अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। तीनों ने खुद को काम निपटाने के लिए आया बताया। रितु ने दरवाजा खोला और उन्हें अंदर आने दिया। इसी बीच एक आरोपी ने उनके चेहरे पर कोई अज्ञात पदार्थ सुँघा दिया, जिससे वह वक्त पर कुछ समझ पातीं उससे पहले ही बेहोश होकर गिर पड़ीं।

होश आने पर उन्होंने पाया कि उनकी सोने की चूड़ियां और अंगूठी गायब हैं और उनके हाथ चुन्नी से बंधे हुए थे। नीचे मौजूद भतीजे शिवम को उन्होंने पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मामला थाना मॉडल टाउन में दर्ज हुआ और तत्काल जांच शुरू की गई।

एसएचओ इंस्पेक्टर अशोक गिरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। आरोपियों को पकड़ना आसान नहीं था क्योंकि वे लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम को पता चला कि तीनों आरोपी आदर्श नगर स्थित झील वाले फ्लैट्स के डंप्ड ब्लॉक्स में छिपे हुए हैं। 9 नवंबर को दबिश देकर पुलिस ने तीनों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश उर्फ विशाल उर्फ गोलू, अमर उर्फ नेपाली और गोविंद के रूप में हुई। तलाशी में मुकेश और अमर से एक-एक सोने की चूड़ी जबकि गोविंद से सोने की अंगूठी बरामद हुई।

पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह बढ़ई का काम करता है और पहले पीड़िता के घर भी काम कर चुका था। उसी दौरान उसे पता चला था कि दिन में घर पर अक्सर रितु अकेली होती हैं। इसी जानकारी का फायदा उठाकर उसने अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। तीनों नशे के आदी हैं और कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

वारदात के बाद पुलिस की तेजी, तकनीकी जांच और सही समय पर की गई घेराबंदी ने आरोपी पकड़ने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार