यमुना में कूदकर भागा लुटेरा, दो घंटे की जबरदस्त पीछा-पकड़ के बाद पुलिस ने दबोचा

दिल्ली के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुई एक लूट की वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मामला 23-24 मई की रात का है जब रोहिणी निवासी इलेक्ट्रिशियन प्रिंस से देर रात कश्मीरी गेट मेट्रो के पास दो युवकों ने हमला कर मोबाइल और बैग लूट लिया। आरोपियों ने पहले पीड़ित का गला दबाकर उसे ज़मीन पर गिराया और फिर वारदात को अंजाम देकर एक ऑटो में फरार हो गए।

इस मामले में जब सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जांच शुरू की तो 120 से ज़्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद आरोपियों के ऑटो की अधूरी नंबर प्लेट से पुलिस को अहम सुराग मिला। TSR नंबर DL-1R W-1906 की पहचान हुई और चालक अजय को सोनिया विहार से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में अजय ने बताया कि वारदात उसके दो साथियों—विकास उर्फ भूरा और सनी उर्फ जंगली—ने की थी। पुलिस जब विकास की तलाश में यमुना घाट पहुंची, तो वह भागकर नदी में कूद गया और पानी के पौधों और बैराज के बीच छिप गया। लेकिन पुलिस ने नाव और गोताखोर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

विकास ने खुलासा किया कि लूट में उसका और सनी का हाथ था जबकि अजय ऑटो लेकर इंतज़ार कर रहा था। तीसरा आरोपी सनी अभी फरार है और उसके पास लूटा गया मोबाइल और बैग है। उसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार अजय पहले भी लूट के एक मामले में शामिल रहा है जबकि विकास पर हत्या और लूट जैसे संगीन मामलों का इतिहास है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा भी बरामद कर लिया है।

उत्तर जिला पुलिस की तत्परता और साहसिक कार्रवाई से एक बड़ी लूट की गुत्थी सुलझ गई है और शहर में अपराधियों को एक सख्त संदेश दिया गया है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार