रणबीर कपूर ने किया रैंप वॉक, तस्वा के ‘बारात बाय तस्वा’ फैशन शो में बने शो स्टॉपर

नई दिल्ली: भारतीय शादियों की भव्यता और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए आदित्य बिड़ला फैशन रिटेल लिमिटेड के इंडियन मेन्सवियर ब्रांड ‘तस्वा’ ने रविवार, 13 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली के राजसी त्रावणकोर पैलेस में ‘बारात बाय तस्वा’ फैशन शो का आयोजन किया। दिग्गज फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी के सहयोग से प्रस्तुत इस शो में तस्वा ने अपना ऑटम/विंटर 2024 वेडिंग कलेक्शन प्रदर्शित किया। इस खास इवेंट की मुख्य आकर्षण बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर रहे, जिन्होंने इस शो में शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर जलवा बिखेरा।

रणबीर कपूर ने इस खास मौके पर आइवरी और ब्लश पिंक शेरवानी पहनकर रैंप पर कदम रखा और अपनी ग्रैंड एंट्री के साथ फैशन शो को एक नाटकीय समापन दिया। रणबीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे बारात और ढोल-नगाड़ों के साथ रैंप पर आते दिख रहे हैं। इस दौरान रणबीर ने कहा, “बारात कलेक्शन का हिस्सा बनना एक शानदार अनुभव था। यह परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मिश्रण है, जिसमें हर दूल्हे की व्यक्तिगत पहचान उभरकर आती है।”

इस इवेंट में रणबीर के साथ कई अन्य प्रसिद्ध हस्तियों ने भी रैंप पर अपनी अदाओं का जादू बिखेरा। कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी, विहान समत, शेफ सुवीर सरन और डिजिटल इन्फ्लुएंसर मोहक नारंग जैसे सितारों ने तस्वा के वेडिंग कलेक्शन को एक नए अंदाज में पेश किया।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ