रोहिणी में बड़ा धमाका, पुलिस ने इलाके को किया सील, जांच शुरू

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 14 स्थित CRPF स्कूल के पास 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 7:47 बजे जोरदार धमाके की सूचना से हड़कंप मच गया। एक PCR कॉल में बताया गया कि स्कूल के पास जोरदार आवाज के साथ धमाका हुआ है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त मिली, साथ ही पास की एक दुकान और वहां खड़ी कार के शीशे भी टूटे हुए पाए गए। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को घेर लिया और मामले की जांच शुरू की। मौके पर क्राइम टीम, FSL टीम, BDT टीम, NSG, NIA, CRPF और NDRF की टीमें पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। FSL और NSG की टीमों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सैंपल इकट्ठा किए।

प्रशांत विहार थाने में इस संबंध में FIR नंबर 512/24 के तहत 326(g) BNS, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान से संबंधित कानून और एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन