लव कुश रामलीला के मंच पर असरानी और मनोज तिवारी ने बिखेरा अभिनय का जलवा

दिल्ली: लाल किला मैदान में आयोजित लव कुश रामलीला का मंचन इस बार बेहद खास रहा, जहां हास्य अभिनेता असरानी और भोजपुरी सिंगर, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि मनोज तिवारी ने भगवान परशुराम की भूमिका निभाई, जबकि असरानी ने राजा जनक के प्रमुख मंत्री की भूमिका में अपने अनूठे हास्य अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया। सीता स्वयंवर के मंचन के दौरान राजा जनक के दरबार में राजाओं को आमंत्रित करने के दृश्य ने राम भक्तों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

रामलीला मंचन के दौरान लोकप्रिय टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के कलाकार आसिफ शेख और रोहिताश गौड़ ने मंच पर आकर प्रभु श्री राम का तिलक किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर ‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

अर्जुन कुमार के अनुसार, इस लीला में विश्वामित्र के आश्रम से लेकर जनकपुरी में राम-लक्ष्मण का आगमन, अहिल्या उद्धार, जनक वाटिका में सीता-राम की मुलाकात, सीता का गौरी पूजन और अंततः शिव धनुष तोड़ने का महत्वपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया गया। राजा जनक की निराशा और लक्ष्मण के क्रोधित होने पर विश्वामित्र द्वारा राम को धनुष भंग की आज्ञा देना, इसके बाद परशुराम और राम का संवाद, इस पूरे मंचन का आकर्षण रहा।

कार्यक्रम के बाद रामलीला कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल, चेयरमैन पवन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन, सौरव गुप्ता, संदीप भूटानी, कोषाध्यक्ष अंकुर गोयल, लीला मंत्री प्रवीण सिंहल सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का सम्मान किया। आरती के साथ लीला का समापन हुआ।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी