लाजपत नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर चोर समीरुद्दीन गिरफ्तार, 30 लाख की चोरी का भी खुलासा

दक्षिण-पूर्वी जिले की लाजपत नगर पुलिस ने तकनीकी निगरानी और चौकसी के दम पर एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान समीरुद्दीन उर्फ समीर मिर्ज़ा उर्फ मुन्‍ना के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी किए गए कपड़े, एक स्कूटी और दुकान तोड़ने के औज़ार बरामद हुए हैं।

मामला 11-12 अगस्त की रात का है जब शिकायतकर्ता मयंक कोचर ने बताया कि उनके शो-रूम का शटर तोड़कर 33 शर्ट और 35 हज़ार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। पुलिस ने CCTV फुटेज खंगाले और मानवीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई। JJ कॉलोनी बवाना से स्कूटी बरामद होने के बाद जाल बिछाकर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने साथी शानू के साथ 20 जुलाई को लाजपत नगर स्थित एक LG शोरूम से ताले तोड़कर 30 लाख रुपये नकद और दस्तावेज़ चुरा लिए थे। आरोपी के मुताबिक, रकम का आधा हिस्सा उसके पास आया जबकि शानू नगदी और दस्तावेज़ लेकर फरार है। पुलिस अब फरार आरोपी शानू की तलाश में जुटी हुई है।

45 वर्षीय समीरुद्दीन पर पहले से 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में एक “हार्डन क्रिमिनल” माना जाता है। उसकी गिरफ्तारी से न केवल हालिया चोरी का पर्दाफाश हुआ है, बल्कि 30 लाख की बड़ी वारदात भी सामने आ गई है।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान