विंटेज शराब सप्लायर गिरफ्तार: दिल्ली पुलिस ने ₹3 लाख की अवैध शराब जब्त की

दिल्ली पुलिस की साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशन सेल की टीम ने एक नामी अवैध शराब सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण कुमार तंवर (36) निवासी दसरथपुरी, सागरपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चार अलग-अलग ब्रांड की कुल 30 बोतलें विंटेज शराब की बरामद की गईं, जिसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये है।

साउथ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में जुआ, अवैध शराब की सप्लाई और संगठित अपराधों पर रोक लगाने के लिए ऑपरेशन सेल की टीम को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में इंस्पेक्टर राम कुमार के नेतृत्व में एसआई वेद प्रकाश, एएसआई विनोद, एएसआई धर्मेंद्र, एचसी देवेंद्र, एचसी मोहित, एचसी मनोज, एचसी नरेंद्र, एचसी मनबीर और एचसी रविंदर की एक विशेष टीम का गठन एसीपी विजय पाल सिंह तोमर की देखरेख में किया गया।

टीम ने गुप्त सूचनाओं और लगातार निगरानी के बाद 9 अक्टूबर 2025 को सागरपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी अरुण कुमार तंवर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 30 बोतलें विभिन्न ब्रांड्स की कीमती विंटेज शराब बरामद हुईं। इस मामले में सागरपुर थाने में एफआईआर संख्या 464/2025, धारा 33 दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। बरामद शराब को पुलिस मालखाने में जमा करवा दिया गया है।

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी अरुण तंवर सागरपुर इलाके का ही रहने वाला है और उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। स्कूल छोड़ने के बाद वह स्थानीय असामाजिक तत्वों के संपर्क में आ गया और चोरी जैसी वारदातों में शामिल होने लगा। कई बार जेल भी गया। जेल से बाहर आने के बाद उसने दिल्ली और अन्य शहरों के बार में बार टेंडर का काम शुरू किया। इसी दौरान उसने वहां से महंगी ब्रांडेड शराब की बोतलें चोरी कर अपने परिचितों को ऊंचे दामों पर बेचना शुरू कर दिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले से चोरी, लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के कुल 9 मामलों में शामिल पाया गया है।

डीसीपी (साउथ-वेस्ट) अमित गोयल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि क्या वह किसी बड़े अवैध शराब गिरोह से जुड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध शराब की सप्लाई और संगठित अपराधों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमर्शियल तीन पहिया…

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक शातिर लुटेरे को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार