“विजेंद्र गुप्ता: ‘शीश महल’ को सील करे PWD, आतिशी पर सरकारी मकानों पर कब्जे का आरोप”

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को “इस सदी का सबसे बड़ा धोखेबाज” करार दिया है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि खुद को ईमानदार बताने वाले केजरीवाल अपने पूर्व सरकारी निवास 6, फ्लैग स्टाफ रोड को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। गुप्ता ने PWD से मांग की है कि इस सरकारी निवास को तुरंत सील किया जाए। उन्होंने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने दो सरकारी मकानों पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने न तो 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित अपने पूर्व सरकारी आवास को खाली किया है और न ही उसकी चाबी PWD को सौंपी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने नियमों का उल्लंघन करते हुए इस आवास की चाबी सीधे मुख्यमंत्री आतिशी को दे दी, जो कि न सिर्फ नियमों का खुला उल्लंघन है बल्कि अवैध भी है। गुप्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने चाबी सौंपने का नाटक किया और अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल से फोटो खिंचवाकर मीडिया को जारी कर दी।

विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री आतिशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दो सरकारी मकानों पर एक साथ कब्जा कर रखा है। PWD द्वारा उन्हें पहले ही एबी-17, मथुरा रोड का सरकारी आवास आवंटित किया जा चुका है, लेकिन अब उन्होंने केजरीवाल के साथ मिलीभगत कर 6, फ्लैग स्टाफ रोड की चाबियां भी ले लीं। गुप्ता ने आतिशी से सवाल किया कि अगर उनके पास एबी-17, मथुरा रोड का कब्जा है तो उन्होंने 6, फ्लैग स्टाफ रोड का कब्जा कैसे लिया, और अगर उन्होंने फ्लैग स्टाफ रोड का कब्जा लिया है तो मथुरा रोड का आवास क्यों नहीं खाली किया?

गुप्ता ने PWD अधिकारियों पर भी केजरीवाल और आतिशी के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने केजरीवाल के पुराने निवास का कब्जा नहीं लिया। उन्होंने मांग की कि PWD तुरंत 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित ‘शीश महल’ को सील करे और इस मामले की जांच के साथ-साथ निर्माण में हुई अनियमितताओं की सतर्कता जांच में सहयोग दे।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी