वेब सीरीज “आदि शंकराचार्य” को मिला जगद्गुरु शंकराचार्यों का आशीर्वाद

मुंबई (अनिल बेदाग): देश के प्रमुख जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित श्री श्री श्री भारती तीर्थ जी, जगद्गुरु शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और जगद्गुरु शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती जी ने “आदि शंकराचार्य” वेब सीरीज के लिए सफलता की कामना की है।

बड़े टीवी सितारों, भव्य सेट और उन्नत VFX से सजी, आर्ट ऑफ लिविंग की “आदि शंकराचार्य” वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज होने के एक हफ्ते के भीतर ही इस ट्रेलर को आर्ट ऑफ लिविंग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। अन्य सोशल मीडिया पर भी इंटरनेट उपयोगकर्ता “आदि शंकराचार्य” के ट्रेलर को देखकर पसंद कर रहे हैं।

अब, वेब सीरीज “आदि शंकराचार्य” को देश के प्रमुख शंकराचार्यों का समर्थन मिला है। ज्योतिष्पीठ शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी, द्वारका पीठ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती और दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरी शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित श्री श्री श्री भारती तीर्थ जी महाराज ने इस सीरीज की प्रशंसा की और सनातन धर्म के अनुयायियों से इस सीरीज को देखने का आग्रह किया।

मुंबई दौरे के दौरान, उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने “आदि शंकराचार्य” वेब सीरीज का ट्रेलर देखा और निर्देशक ओमकार नाथ मिश्रा से इसके निर्माण से संबंधित जानकारी ली। निर्देशक ओमकार नाथ मिश्रा ने पश्चिमाम्नाय शारदा पीठ द्वारका के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज को भी ट्रेलर दिखाया। स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी ने इस ट्रेलर को बहुत पसंद किया और सीरीज की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिए।

निर्देशक ओमकार नाथ मिश्रा जी ने श्रृंगेरी मठ में दक्षिणाम्नाय श्रृंगेरी शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अनंत श्री विभूषित श्री श्री श्री भारती तीर्थ जी महाराज से भी मुलाकात की। उन्होंने इस सीरीज के निर्माण पर अपनी खुशी व्यक्त की और कहा कि आदि शंकराचार्य का अद्वैत सिद्धांत आज समाज में शांति और प्रेम के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने इस सीरीज के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिए।

ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने “आदि शंकराचार्य” वेब सीरीज की प्रशंसा की और भारत के लोगों से इसे देखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी आदि शंकराचार्य के बारे में जानने के लिए बहुत उत्सुक है। ओमकार नाथ मिश्रा जी ने आदि शंकराचार्य पर वेब सीरीज बनाई है। इस सीरीज के माध्यम से नई पीढ़ी आदि शंकराचार्य के बारे में जान सकेगी। आदि शंकराचार्य के बारे में जानना मतलब सनातन धर्म और उनके अद्वैत सिद्धांत के बारे में जानना है। हम भी इस सीरीज के माध्यम से अपने अवतार आदि शंकराचार्य के बारे

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार