शाहदरा जिले में मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार, पीड़िता का फोन बरामद

शाहदरा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक मोबाइल स्नैचर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घटना 1 अक्टूबर 2024 की है, जब पीड़िता अपने परिवार के साथ ऑटो में सफर कर रही थी और मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रही थी। तभी अचानक एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और भागने की कोशिश की।

पीड़िता और उसके परिवार के सदस्य आरोपी का पीछा करने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल अमित कापसिया और कांस्टेबल मोनू ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और आरोपी को कैलाश नगर स्थित मदर डेयरी बूथ के पास धर दबोचा।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया सैमसंग A04S मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। इस संबंध में गांधी नगर थाने में FIR नंबर 484/24 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 304(2) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शाहदरा जिले के डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व