शाहदरा में 7.5 लाख की चोरी, नशेड़ी चोर गिरफ्तार, 2.5 लाख बरामद

दिल्ली के फर्श बाजार थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर 2.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद ताज़ीम (22) निवासी न्यू गोविंदपुरा, जगतपुरी, शाहदरा के रूप में हुई है, जो नशे का आदी है और अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

31 जनवरी की सुबह 6 बजे पुलिस को विश्वास नगर, गली नंबर 6A में चोरी की सूचना मिली। शिकायतकर्ता आशीष वर्मा ने बताया कि उनके घर से 7.5 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद 10 फरवरी को पुलिस टीम ने मोहम्मद ताज़ीम को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह फल बेचने का काम करता है लेकिन नशे की लत के कारण गलत रास्ते पर चला गया। चोरी की रात वह एलपीजी पाइपलाइन के सहारे घर में घुसा और 7.5 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अब तक 2.5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और बाकी रकम की तलाश जारी है।

शाहदरा पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन