शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने किया नरेला का दौरा, स्कूल और कॉलेज निर्माण को दी रफ्तार

दिल्ली के शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकि शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद ने आज नरेला विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया और क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस निरीक्षण में स्थानीय विधायक, शिक्षा निदेशक और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

श्री सूद ने सबसे पहले नरेला स्थित दमकल केंद्र का जायजा लिया, जो वर्षों से अनुपयोगी पड़ा हुआ था। उन्होंने अग्निशमन विभाग को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द साफ-सफाई और निर्माण कार्य कर इसे क्रियाशील बनाया जाए। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में स्थित इस केंद्र में एक बड़ी और एक छोटी फायर टेंडर की तैनाती जरूरी है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

इसके बाद शिक्षा मंत्री ने बांकनेर गांव में स्कूल निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों की आपत्तियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने पाया कि वह स्थान विद्यालय निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि वह भूमि ग्राम सभा की है, वहां पहुंचने का रास्ता मुश्किल है और बरसात में जलभराव की समस्या होती है। इन बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने शिक्षा निदेशक को आदेश दिया कि बांकनेर में प्रस्तावित स्कूल की जगह को रद्द कर आसपास किसी उपयुक्त स्थान की तलाश करें और एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार के मौजूदा कार्यकाल में ही नया स्कूल बनकर तैयार हो जाएगा।

श्री सूद ने सिंघु बॉर्डर रोड स्थित कॉलेज के लिए आवंटित भूमि का भी सर्वेक्षण किया। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज के प्रिंसिपल को निर्देश दिया कि वे दिल्ली विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर के माध्यम से भूमि के विकास कार्यों के लिए शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखें। साथ ही उन्होंने कॉलेज के विस्तार के तहत महिला कॉलेज खोलने का सुझाव भी दिया।

निरीक्षण के अंत में शिक्षा मंत्री ने राजीव गांधी खेल परिसर का दौरा किया और उसमें मौजूद कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए, ताकि परिसर का बेहतर उपयोग हो सके।

इस दौरे के दौरान मंत्री आशीष सूद ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है, ताकि नरेला क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं मिल सकें।

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की…

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद

    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री पास का खेल उजागर, ड्राइवर गिरफ्तार

    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    • By Leema
    • March 28, 2026
    प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है श्रीराम नवमी :परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी महाराज

    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान

    • By Leema
    • March 27, 2026
    CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन मोड में सरकार, यमुना सफाई और जल-सुधार पर बड़ा प्लान