श्रीमद्भगवद्गीता जयंती: इस्कॉन रोहिणी में मोक्षदा एकादशी पर भव्य समारोह

नई दिल्ली: इस्कॉन मंदिर, रोहिणी में मोक्षदा एकादशी के अवसर पर आदिशंकराचार्य जनसेवा ट्रस्ट द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता जयंती का भव्य आयोजन किया गया। सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेकर भगवद्गीता के विभिन्न आयामों पर विद्वान वक्ताओं के विचार सुने।

कार्यक्रम में आर्य समाज के वरिष्ठ प्रचारक आर्य तपस्वी जी महाराज ने भगवद्गीता को आत्मा और परमात्मा को जोड़ने वाला मार्ग बताया। प्रसिद्ध जैन संत विवेक मुनि जी ने युवाओं को अर्जुन की तरह प्रेरित होकर अपने जीवन की चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता पर बल दिया। भारतीय बौद्ध महासंघ के अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर हो रहे हमलों की निंदा करते हुए धर्मविरोधी शक्तियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता मुकेश खांडेकर ने गीता को “पढ़ने नहीं, धारण करने” का ग्रंथ बताया। इस्कॉन रोहिणी के अध्यक्ष केशव मुरारी प्रभु ने बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं के अपमान की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की।

समारोह का संचालन कृष्णानंद ने गीता के श्लोकों और उनके भावार्थ से किया। दक्षिण भारत की 12 बहनों ने भगवद्गीता के 15वें अध्याय के श्लोकों का सामूहिक पाठ कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में, ट्रस्ट अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने सभी को भगवद्गीता को जीवन में अपनाने का संकल्प दिलाया और निशुल्क गीता वितरण किया।

कार्यक्रम के आयोजन में वासुदेव बंसल, विनोद सिंघल, दीपक अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी