श्रील भक्तिवल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव धूमधाम से संपन्न

नई दिल्ली।
अखिल भारतीय श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के प्राक्तन आचार्य और विश्व वैष्णव राज सभा के पूर्व प्राचार्य, नित्यलीला प्रविष्ट ॐ विष्णुपद 108 त्रिदंडीस्वामी श्रील भक्तिवल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज जी का जन्म शताब्दी महोत्सव नई दिल्ली में भव्यता के साथ मनाया गया।

महोत्सव का आयोजन वर्तमान आचार्य परम पूज्यपाद त्रिदंडीस्वामी श्रीमद्भक्तिविचार विष्णु गोस्वामी महाराज के मार्गदर्शन और नई दिल्ली पहाड़गंज शाखा के मठाधीश भक्ति विवेक नरसिंह महाराज जी के संचालन में हुआ। तिरुपति बालाजी मंदिर में विशाल नगर संकीर्तन और धर्मसभा का आयोजन इस कार्यक्रम की प्रमुख विशेषता रही।

श्रीधाम वृंदावन, पुरी, मायापुर समेत पूरे भारत से 150 से अधिक आचार्य, संन्यासी, ब्रह्मचारी और हजारों श्रद्धालु इस पावन अवसर पर एकत्र हुए। सामूहिक आरती और मांगलिक मंत्रों के साथ इस दिव्य महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

दोपहर 3 बजे श्रील भक्तिवल्लभ तीर्थ गोस्वामी महाराज के विग्रह को दिव्य रथ पर विराजमान कर भुवनमंगल श्री हरिनाम संकीर्तन के साथ नगर भ्रमण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महा आरती, सुगंधित सामग्री से गुरुदेव का महाअभिषेक और मधुर स्वरों के साथ भव्य पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार