श्री देवोत्थान सेवा समिति द्वारा 4128 अस्थि कलशों का मोक्ष यात्रा संपन्न

नई दिल्ली। श्री देवोत्थान सेवा समिति (पंजीकृत) के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के तहत 4128 संग्रहित अस्थि कलशों का विधि विधान से हरिद्वार में गंगा के पवित्र जल में विसर्जन किया गया। इस विशेष मोक्ष यात्रा का आयोजन पितृपक्ष के अवसर पर किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पुष्पांजलि अर्पित की।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल नरेन्द्र ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उन दिवंगत आत्माओं को मोक्ष प्रदान करना था, जिनके परिजनों द्वारा अस्थियों का विसर्जन नहीं किया जा सका था। इस यात्रा का शुभारंभ श्री राजमाता झंडेवाला मंदिर, गोरखपार्क, शाहदरा से किया गया, जहां से भव्य रथ पर महादेव की प्रतिमा के साथ अस्थि कलशों को विदा किया गया। इस मौके पर महंत सनातनश्री श्री राजेश्वरानंद जी महाराज, महंत श्री शिवशंकर जी महाराज (शिव नवग्रह मंदिर धाम, चांदनी चौक), महंत श्री निरंजन बंसीलाल (कामाक्षापीठ, हिमाचल), विधायक श्री अनिल वाजपेयी (गांधीनगर विधानसभा), और निगम पार्षद श्री रामकिशोर शर्मा (शकरपुर वार्ड) सहित सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

समिति के संगठन मंत्री दीपक गुप्ता ने बताया कि 30 चार पहिया वाहनों और 2 बसों में सवार लगभग 300 श्रद्धालुओं ने इस पवित्र यात्रा में भाग लिया। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का स्वागत किया। समिति के राष्ट्रीय महामंत्री और यात्रा संयोजक विजय शर्मा ने बताया कि अस्थि कलशों का विसर्जन हरिद्वार के सतीघाट, कनखल में वैदिक मंत्रोच्चार और 100 किलो दूध की धारा के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि समिति ने पिछले 23 वर्षों में 1,65,289 हुतात्माओं का विधि विधान से विसर्जन किया है।

इस अवसर पर दिल्ली, एनसीआर और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु शामिल हुए। लक्ष्मी नगर, प्रीत विहार, ओसवाल भवन, ज्वाला नगर, वृंदावन गार्डन, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की आदि स्थानों से भी श्रद्धालुओं ने इस मोक्ष यात्रा में भाग लिया और पितृदेवों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस ऐतिहासिक आयोजन में योगेन्द्र सिंह मान, वीर भाई रामनाथ लूथरा, किरणदीप कौर, सुनयना सिंह, मनोज मेंदीरत्ता, बालेश जैन, प्रेरणा मिथुन बर्सले, प्रदीप शर्मा, एचपी राव, राणा कुशल पाल सिंह, देवेन्द्र ठाकुर, अमित जैन, राजेश कुमार, सुरेश रुस्तगी, पंकज आंगरा, गोपाल वर्मा, पंकज कुमार, विजय कुमार, विकास शर्मा, डीके भार्गव, प्रेम गुलाटी, प्रदीप महाजन, आरएस दुआ, कन्हैयालाल श्रीवास्तव, आचार्य विष्णु अवतार शास्त्री, सुरेन्द्र शर्मा, अशोक महेश्वरी, विशु महेश्वरी, दिनेश भारद्वाज, चन्द्रप्रकाश बाटा, रविन्द्र गोयल, अवनीश गोयल, बी.के. मेहता, आनंद प्रकाश टुटेजा, आचार्य जितेन्द्र शास्त्री, नमन शर्मा, आशीष कश्यप, साहिल वर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।

समिति ने यह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा के रूप में आयोजित किया, जिससे उन लोगों के परिजनों को सुकून और संतोष प्राप्त हो सके, जिनकी अस्थियां किसी कारणवश विसर्जित नहीं हो पाई थीं।

  • Leema

    Related Posts

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    नई दिल्ली। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) के प्रतिनिधिमंडल ने 16 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर भारतीय…

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    गुवाहाटी में एनसीसी का विशेष संयुक्त सम्मेलन आयोजित, प्रशिक्षण सुविधाओं, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोरगुवाहाटी/नई दिल्ली, राज्य मंत्री संजय सेठ ने 15 अक्टूबर 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन