सतगुरु समनदास संगठन का वार्षिकोत्सव, सेवा और सत्संग का संगम

बाहरी दिल्ली के नरेला विधानसभा क्षेत्र स्थित लामपुर एक्सटेंशन में गरीब, बेसहारा, अशिक्षित बेटियों और बेरोजगार महिलाओं के उत्थान के लिए कार्यरत सतगुरु समनदास समाज सेवी संगठन ने 15 दिसंबर को अपना वार्षिकोत्सव मनाया। संस्था के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा के कई महत्वपूर्ण कार्य आयोजित किए गए। इसमें रक्तदान शिविर, फ्री आंखों का चेकअप, फ्री शुगर और बीपी जांच कैंप का आयोजन किया गया, जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में अतिथियों का सम्मान समारोह, भंडारा और रात्रि सत्संग शामिल था। इस अवसर पर दिनेश भारद्वाज (विधानसभा प्रत्याशी) और आर्य समाज नरेला के प्रधान संजय खत्री ने संस्था को एक सिलाई मशीन भेंट की।
डॉक्टर नरेंद्र दत्त ने इस विशिष्ट सामाजिक कार्यक्रम के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान ड्रीम सोशल वेलफेयर कोसल विकास संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता राजकुमार योगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संरक्षक ब्रिजेश दास, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण आर्य, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, डॉक्टर एस.पी. जुन, राष्ट्रीय सचिव गंगाधर बिस्वाल, सदस्य एडवोकेट रामकुमार (राष्ट्रीय सह कानूनी सलाहकार), दिल्ली प्रदेश सचिव विवेक अग्रवाल और सिलाई सेंटर की संचालिका मन प्रित बाकनेर उपस्थित रहीं।
सत्संग में दूर-दूर से आए संत महात्माओं जैसे महात्मा नेत्र दास (हरियाणा) और महात्मा भोपाल दास (गढ़मुक्तेश्वर) ने अपने प्रवचन से श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन दिया।
संस्था के कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते एक वर्ष में चार सेंटर खोले गए। भविष्य में और सेंटर खोलने का आश्वासन दिया गया ताकि गरीब बच्चों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी