सदर बाजार में गला दबाकर लूट, दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया मामला

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में गला दबाकर एक व्यक्ति से मोबाइल फोन, नकदी और आधार कार्ड की लूट का मामला महज 12 घंटे में सुलझा लिया गया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है, जिनमें एक नाबालिग शामिल है। मुख्य आरोपी यासर एक आदतन अपराधी है, जो नए लड़कों को अपराध की दुनिया में उतारने का काम करता था।

मामला 1 जुलाई की सुबह का है जब अहाता किदारा, सदर बाजार निवासी मोहम्मद क़यमुद्दीन, जो राम कुमार मार्ग स्थित अपनी पंक्चर की दुकान की ओर जा रहे थे, तभी शाही ईदगाह पार्क के पास दो युवकों ने अचानक उनका गला दबाकर उन्हें लूट लिया। लुटेरे उनके पास से एक मोबाइल फोन, करीब 1500 रुपये नकद और आधार कार्ड लेकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर बाजार थाने की एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई संदीप यादव की अगुवाई में कई पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें दोनों आरोपियों की तस्वीरें साफ नजर आईं। हालांकि शुरुआती खोजबीन में पुलिस को सफलता नहीं मिली, लेकिन बाद में गुप्त सूत्रों और तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने दोनों को उसी दिन शाम करीब 5 बजे राम कुमार वर्मा मार्ग के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मुख्य आरोपी यासर ने खुलासा किया कि वह और उसका नाबालिग साथी सुबह-सुबह राहगीरों को निशाना बनाते थे ताकि आसानी से फरार हो सकें। लूट के बाद उन्होंने कुछ पैसे नशे और शराब में उड़ा दिए थे और मोबाइल फोन बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उन्हें समय रहते दबोच लिया।

यासर, जिसकी उम्र 21 वर्ष है, पहले भी दिल्ली के कई थानों में लूट, झपटमारी, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 मामलों में शामिल रह चुका है। वह केवल 5वीं कक्षा तक पढ़ा है और पिछले तीन वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। नाबालिग आरोपी ने भी कबूल किया कि उसे यासर ने ही अपराध की राह दिखाई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन, 1,000 रुपये नकद और आधार कार्ड बरामद कर लिया है। सदर बाजार पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।

  • Leema

    Related Posts

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    हाल ही में आयोजित एक एआई समिट में प्रदर्शित रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बुधवार को Tilak Marg Police Station में एक औपचारिक शिकायत…

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया