सरस आजीविका मेला: भारत मंडपम में ग्रामीण महिलाओं के हुनर की झलक

नई दिल्ली: 43वें विश्व व्यापार मेले के दौरान भारत मंडपम के हॉल नंबर 9 और 10 में सरस आजीविका मेला 2024 का आयोजन किया जा रहा है। 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में 31 राज्यों की 300 से अधिक महिला शिल्प कलाकार अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर रही हैं।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और एनआईआरडीपीआर के सहयोग से यह मेला ग्रामीण भारत की कला, संस्कृति, और परंपराओं को प्रदर्शित करता है। मेले में हस्तशिल्प, प्राकृतिक खाद्य उत्पाद, और लोकल क्राफ्ट्स की विस्तृत श्रृंखला देखने को मिल रही है।

इस बार मेला “लखपति दीदी” पहल पर केंद्रित है, जिसमें ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मेले को पांच जोन में विभाजित किया गया है, जहां अलग-अलग राज्यों की विशिष्ट कलाएं और उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” और आत्मनिर्भर भारत अभियान को साकार करने की यह पहल ग्रामीण हस्तशिल्पियों को एक नई पहचान और रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    राष्ट्रिय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को किया जागरूक

    नई दिल्ली l राष्ट्रिय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली डीएम ऑफिस में एक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को मतदान कर प्रति जागरूक किया गया, इस कार्यक्रम का…

    ऑपरेशन ‘कवच’ में बड़ी कामयाबी, क्राइम ब्रांच ने नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

    नई दिल्ली।दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए बवाना औद्योगिक क्षेत्र में चल रही अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रिय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को किया जागरूक

    • By Leema
    • January 25, 2026
    राष्ट्रिय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को किया जागरूक

    ऑपरेशन ‘कवच’ में बड़ी कामयाबी, क्राइम ब्रांच ने नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

    • By Leema
    • January 25, 2026
    ऑपरेशन ‘कवच’ में बड़ी कामयाबी, क्राइम ब्रांच ने नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

    50 से ज्यादा CCTV की मदद से दो लुटेरे दबोचे गए, सागरपुर लूटकांड का खुलासा

    • By Leema
    • January 25, 2026
    50 से ज्यादा CCTV की मदद से दो लुटेरे दबोचे गए, सागरपुर लूटकांड का खुलासा

    अब घर का सपना होगा साकार: रोहिणी में खुला DCHFC का नया कार्यालय, सस्ते ब्याज पर मिलेगा होम लोन

    • By Leema
    • January 24, 2026
    अब घर का सपना होगा साकार: रोहिणी में खुला DCHFC का नया कार्यालय, सस्ते ब्याज पर मिलेगा होम लोन

    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 14.84 करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह ध्वस्त, तीन राज्यों से 8 आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • January 24, 2026
    ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 14.84 करोड़ की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह ध्वस्त, तीन राज्यों से 8 आरोपी गिरफ्तार

    शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, तीन चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद, तीन मामलों का खुलासा

    • By Leema
    • January 24, 2026
    शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, तीन चोरी की दोपहिया गाड़ियां बरामद, तीन मामलों का खुलासा