सिर्फ बालों की स्टाइल से पकड़े गए लुटेरे! 48 घंटे में लाहौरी गेट पुलिस ने सुलझाई लूट की वारदात

दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में हुई मोबाइल लूट की वारदात को पुलिस ने महज़ 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस टीम ने अपनी सतर्कता और तकनीकी जांच के ज़रिए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान CCTV फुटेज में केवल बालों की हेयर स्टाइल से हुई थी।

मामला 5 अक्टूबर की शाम का है, जब शिकायतकर्ता हिमांशु तिवारी, निवासी पलामू (झारखंड), सादर बाज़ार जा रहे थे। श्रद्धानंद मार्ग पर दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और गला दबाकर उनका MI Redmi Note-14 मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद पुलिस ने ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना लाहौरी गेट के SHO इंस्पेक्टर योगेश्वर सिंह के नेतृत्व और एसीपी कोतवाली श्री शंकर बनर्जी के मार्गदर्शन में एसआई अमित राठी, एसआई संदीप माथुर, हेड कॉन्स्टेबल ललित, अमित मलिक और रवि मलिक की टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल और आसपास लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में यह तो साफ हो गया कि दो आरोपी वारदात में शामिल थे, लेकिन उनके चेहरे कैमरे में साफ नहीं दिख रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने उनके बालों की स्टाइल के आधार पर उनकी पहचान की और मुखबिरों की मदद से उन्हें ढूंढ निकाला।

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 8 अक्टूबर की रात श्रद्धानंद मार्ग से पहले आरोपी मोहम्मद उजैर उर्फ चुशू उर्फ अल्ताफ (23) को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके साथी मोहम्मद रहमान मीर (33) को भी उसी रात कटरा बरियान इलाके से दबोच लिया गया। रहमान मीर के पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उजैर ने शिकायतकर्ता का गला दबाया था, जबकि रहमान ने जेब से मोबाइल निकालकर दोनों मौके से फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उजैर पहले से ही पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें लूट, अपहरण, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले हैं। वह थाना कमला मार्केट का सक्रिय BC (बेड कैरेक्टर) है और पिछले तीन वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। रहमान मीर भी नशे का आदी है और तेज कमाई के लालच में उजैर के साथ अपराध के रास्ते पर चल पड़ा।

दिल्ली पुलिस की इस तेज़ और सटीक कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि अपराध कितना भी चालाक क्यों न हो, पुलिस की नज़र से बच पाना मुश्किल है

  • Leema

    Related Posts

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय…

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के 122वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेते हुए कृषि और तकनीक के समन्वय को देश के विकास की मजबूत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    IARI के स्थापना दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश, खेती और तकनीक से बनेगा ‘विकसित भारत’

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    अपहरण के बाद निर्मम हत्या केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में सीरियल स्कूटी चोर गिरफ्तार, पुलिस ने दो चोरी की गाड़ियां बरामद कीं

    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • March 29, 2026
    दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार