सीएम रेखा गुप्ता ने सुनी जनता की समस्याएं, नशे पर सख्त कार्रवाई के आदेश

नई दिल्ली, 9 मार्च 2025 – दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज विकसित दिल्ली बजट को लेकर जनता से सुझाव लेने और उनकी अपेक्षाओं को समझने के क्रम में आरके पुरम विधानसभा के भंवर सिंह कैंप और नेपाली कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिलाओं और निवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।

मुख्यमंत्री ने इलाके में बढ़ रहे नशे के कारोबार को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पानी की उपलब्धता, नालियों की सफाई और सड़कों की मरम्मत जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस मौके पर सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे।

बस्ती की महिलाओं ने मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान ‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी देने के लिए दिल्ली सरकार का आभार जताया। वहीं, मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार हर नागरिक की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगातार संवाद कर रही है और विकसित दिल्ली बजट इसी दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि संवाद के दौरान कई महिलाओं ने इलाके में शौचालय बंद होने और नशे के बढ़ते प्रभाव की समस्या रखी। इस पर उन्होंने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि जल्द ही इस मामले में पुलिस कमिश्नर के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी ताकि नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार जनता से किए गए वादों को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और विकसित दिल्ली बजट को जनता की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इस संवाद कार्यक्रम का मकसद दिल्ली के नागरिकों की परेशानियों को समझकर उनके जीवन को बेहतर बनाना और बजट में हर वर्ग की प्राथमिकताओं को शामिल करना है।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद