दिल्ली। उत्तर-पूर्वी जिले के थाना सीलमपुर पुलिस ने लूट के दौरान हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस सनसनीखेज वारदात की गुत्थी सुलझ गई।
पुलिस के अनुसार, 5 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे थाना सीलमपुर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में जनता द्वारा जेपीसी अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को अस्पताल में पता चला कि 54 वर्षीय बनारसी दास को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
जांच के दौरान सामने आया कि बनारसी दास को लूट के इरादे से आरोपियों ने रोका और उन पर हमला किया। हमले के दौरान वह बेहोश हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने महिला सहित दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी गहनता से पड़ताल की जा रही है।






