सेंसेशनल मर्डर केस का फरार आरोपी रिज़वान गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता

दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में जुलाई 2025 में हुए सनसनीखेज़ मर्डर केस में फरार चल रहा मुख्य आरोपी रिज़वान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी पिछले कई महीनों से लगातार ठिकाना और पहचान बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, लेकिन नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की टीम ने बारीकी से निगरानी करते हुए उसे बुराड़ी इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले इसी मामले में दो आरोपी—अभय उर्फ अक्कू और यश कुमार—को 5 जुलाई को ही पकड़ लिया गया था।

शास्त्री नगर में 4 जुलाई की शाम हुई इस वारदात में 39 वर्षीय अमित कुमार को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। घटना के बाद उन्हें दीप चंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूत्रों की जानकारी के आधार पर शुरुआती जांच में पता चला कि दो समूहों के बीच हुए झगड़े के दौरान अमित कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें पेट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर विकास राणा (SHO/PS सराय रोहिल्ला) के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित किया, जिसमें SI विजय मान, SI पंचम, ASI पुष्कर, हेड कॉन्स्टेबल संदीप, अमित, अनुज और रामबाबू शामिल थे। यह टीम आरोपी रिज़वान की गतिविधियों पर लगातार तकनीकी निगरानी रख रही थी और स्थानीय मुखबिरों की मदद ली जा रही थी। जांच में सामने आया कि रिज़वान उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली में लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। अंततः 21 नवंबर को उसे बुराड़ी से पकड़ा गया।

पूछताछ में रिज़वान ने खुलासा किया कि घटना से दो दिन पहले 2 जुलाई को उसका और उसके साथियों—अभय, यश और रोहन—का हरिश नाम के युवक से विवाद हुआ था। 4 जुलाई की शाम जब वे 56 बीघा पार्क के पास पहुंचे, तो हरिश के पिता अजय और उसके परिचित राहुल से मुलाकात हुई, जहां पुरानी बात को लेकर फिर से झगड़ा शुरू हो गया। तभी अमित कुमार ने बीच में आकर मामला शांत कराने की कोशिश की। आरोपियों को लगा कि अजय और अन्य लोग हरिश को थप्पड़ मारने का बदला लेने आए हैं। इसी दौरान रोहन ने चाकू निकालकर अभय को दे दिया और अभय ने अमित के पेट में वार कर दिया।

वारदात के बाद रिज़वान हरिद्वार चला गया और लगातार ठिकाना बदलता रहा। पिछले कुछ दिनों से वह अपने परिवार के साथ बुराड़ी में किराए के मकान में रह रहा था, लेकिन पुलिस की सतत निगरानी के चलते वह पकड़ा गया। उसके खिलाफ पहले भी हत्या के प्रयास, किडनैपिंग और मारपीट जैसे तीन गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे घोषित अपराधी घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की हुई है।

फिलहाल फरार आरोपी रोहन की तलाश जारी है और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Leema

    Related Posts

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    रोहिणी जिले में डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल के लेबर रूम से नवजात शिशु के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मासूम को सुरक्षित…

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    राजधानी दिल्ली की सड़कों को गड्ढामुक्त, मजबूत और धूल-रहित बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 802 करोड़ रुपये की व्यापक सड़क पुनर्विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली की सड़कों का मेगा मेकओवर: 802 करोड़ की योजना को CM रेखा गुप्ता की मंजूरी, 400 किमी सड़कें होंगी अपग्रेड

    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्ली को मिला देश का पहला एआई आधारित समग्र शिक्षा मॉडल, सीएम श्री स्कूल बनेंगे ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’

    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    • By Leema
    • February 17, 2026
    दिल्लीफार्मास्युटिकल साइंसेज़ एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति उद्यमियों हेतुउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    • By Leema
    • February 17, 2026
    क्रिकेट जीत का जश्न पड़ा भारी: स्टंट कर रहा बाइक सवार गिरफ्तार, राजेंद्र नगर में टली बड़ी कानून-व्यवस्था की घटना

    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी

    • By Leema
    • February 17, 2026
    पांच साल से फरार उम्रकैद का दोषी ‘रॉबिन तमांग’ आनंद विहार से गिरफ्तार, इंटर-स्टेट सेल की बड़ी कामयाबी