सोशल मीडिया अब सिर्फ मंच नहीं, एक आंदोलन है: प्रो. संजय द्विवेदी

माउंट आबू। सोशल मीडिया आज केवल मनोरंजन या वक्त गुज़ारने का जरिया नहीं रह गया, बल्कि यह एक सशक्त आंदोलन का रूप ले चुका है—यह कहना है भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का। वे माउंट आबू में ब्रह्मकुमारीज द्वारा आयोजित चार दिवसीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स रिट्रीट के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि हमें ऐसा कंटेंट तैयार करना चाहिए जो सिर्फ वायरल न हो बल्कि उसमें देश की आत्मा, संस्कृति और सपनों की झलक दिखे। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की कि वे एल्गोरिदम की दौड़ से निकलकर दिल से बात करें, क्योंकि लोग अच्छे कंटेंट की कदर करते हैं। उनके अनुसार, कैमरा और रिंग लाइट सिर्फ उपकरण नहीं बल्कि समाज बदलने का उजाला बन सकते हैं, बशर्ते कंटेंट बनाने वाला अपने दायित्व को समझे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जाह्नवी सिंह ने कहा कि वे शास्त्र, संस्कृति और साड़ी के ज़रिए भारत की परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का काम कर रही हैं। वहीं, अभिनेता और इंफ्लुएंसर कुलदीप सिंहानिया ने कहा कि समझौता किए बिना अपने मूल्यों पर टिके रहकर ही सच्ची सफलता मिलती है। उन्होंने कंटेंट क्रिएटर्स से सकारात्मक संवाद फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सिरोही की कलेक्टर अल्पा चौधरी, ब्रह्मकुमारीज के अतिरिक्त महासचिव बीके करुणा और बीके मृत्युंजय ने भी अपने विचार साझा किए। ब्रह्मकुमारीज के जनसंपर्क अधिकारी बीके कोमल ने बताया कि इस रिट्रीट में देशभर से करीब 350 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं और इसका मकसद सोशल मीडिया की शक्ति का रचनात्मक इस्तेमाल करना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीके रीना ने किया।

  • Leema

    Related Posts

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज…

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को अधिक स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। इसी कड़ी में इस महीने राजधानी के बस बेड़े में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    मेडिकल क्षेत्र में महिलाओं का समर्पण देश की स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव: सीएम रेखा गुप्ता

    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    • By Leema
    • March 10, 2026
    दिल्ली की सड़कों पर इस महीने उतरेंगी 200 नई इलेक्ट्रिक बसें, साल के अंत तक EV बेड़ा 7500 तक पहुंचाने की तैयारी

    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    • By Leema
    • March 10, 2026
    50 आपराधिक मामलों में शामिल घोषित अपराधी राहुल उर्फ फैयाद गिरफ्तार,द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    • By Leema
    • March 10, 2026
    इंदरलोक में मोबाइल स्नैचिंग करने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, CCTV और लोकल इंटेलिजेंस से दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद