हरियाणा से अवैध शराब ला रहा तस्कर गिरफ्तार, 1750 क्वार्टर देसी शराब और वैगनआर कार बरामद

दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने एक ऐसे शराब तस्कर को धर दबोचा है, जो हरियाणा से अवैध शराब लाकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपांकर सरकार उर्फ नैपट के रूप में हुई है, जो दक्षिण दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मारुति वैगनआर कार और 35 बॉक्स देसी शराब जब्त की है, जिनमें कुल 1750 क्वार्टर (180ml) ADS Fresh Santra मसालेदार शराब भरी हुई थी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी देर रात गुरुग्राम बॉर्डर से द्वारका की ओर शराब लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने ट्रैप लगाया और एक सिल्वर वैगनआर को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते उसे सेक्टर-16ए द्वारका के पास काबू में कर लिया गया। पकड़े जाने से पहले आरोपी झाड़ियों की ओर भागा, लेकिन पुलिसकर्मी संदीप कुमार ने साहस दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया, हालांकि इस दौरान उनके पैर में चोट भी आई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले सब्जी बेचता था, लेकिन आमदनी कम होने के कारण कुछ समय पहले एक प्रिंस नाम के व्यक्ति के संपर्क में आकर शराब का धंधा शुरू कर दिया। वह हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शीला माता मंदिर के पास से सस्ती शराब खरीदकर दिल्ली के महावीर एन्क्लेव और कालकाजी में बेचता था। पकड़े जाने से पहले उसने प्रिंस से कार भी ली थी।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ द्वारका नॉर्थ थाने में दिल्ली आबकारी अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और कोर्ट से एक दिन की पुलिस रिमांड भी ली गई है। पुलिस अब अन्य आरोपियों और शराब की सप्लाई चेन तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    हाल ही में आयोजित एक एआई समिट में प्रदर्शित रोबोट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में बुधवार को Tilak Marg Police Station में एक औपचारिक शिकायत…

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली, 18 फरवरी 2026:दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़े स्तर पर चलाए जा रहे फर्जी कमेटी घोटाले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी चंदरदीप चमोली उर्फ ‘मास्टर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    • By Leema
    • February 18, 2026
    दिल्ली पुलिस वीक 2026: पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिताओं से पुलिस ने जीता छात्रों का दिल

    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    • By Leema
    • February 18, 2026
    परिवार की आड़ में चल रहा था 7.5 करोड़ की हेरोइन का खेल, ANTF ने पति-पत्नी समेत तीन को दबोचा

    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया

    • By Leema
    • February 17, 2026
    रोहिणी में नवजात का अपहरण, ‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत पुलिस ने कुछ ही घंटों में बच्चे को सुरक्षित बरामद किया