हरिया गैंग का फरार सरगना रमेश नीनामा राजस्थान से गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात हरिया गैंग का फरार सरगना रमेश नीनामा को राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से धर दबोचा गया है। आरोपी रमेश न केवल दिल्ली बल्कि राजस्थान में भी कई आपराधिक मामलों में वांछित था। उस पर दिल्ली के क्राइम ब्रांच थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है और कोर्ट द्वारा उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।

आरोपी को पकड़ने के लिए एजीएस/क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने तकनीकी विश्लेषण के बाद 8 मई को बांसवाड़ा के सैवना गांव में दबिश दी। इस दौरान रमेश नीनामा के साथ उसके साथी सुनील नीनामा को भी गिरफ्तार किया गया, जो चोरी के एक मामले में राजस्थान पुलिस को लंबे समय से वांछित था।

बताया गया कि रमेश नीनामा पर दिल्ली और राजस्थान में कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हथियारों की तस्करी, चोरी और एक जानलेवा सड़क हादसा शामिल है। साल 2021 में हरिया गैंग के चार सदस्यों को दिल्ली के द्वारका इलाके में एटीएम लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत मिलने के बाद ये आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए और फरार हो गए।

क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय अपराधों पर लगाम लगाने में एक अहम कदम माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी