हाउसफुल 5 में हुई चित्रांगदा सिंह और डिनो मोरिया की एंट्री  

मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडी फ्रैंचाइज़, हाउसफुल, जिसमे चित्रांगदा सिंह और डिनो मोरिया की एंट्री हुई है जिसने फिल्म को और भी एंटरटेनिंग बना दिया है। अपने आकर्षण और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने वाले चित्रांगदा सिंहऔर डिनो आधिकारिक तौर पर हाउसफुल 5 की कास्ट में शामिल हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक चित्रांगदा और डिनो  इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे। चित्रांगदा  2 महीने लंबे शेड्यूल की शूटिंग के लिए लंदन जाएंगी। शेड्यूल का एक हिस्सा क्रूज पर भी शूट किया जाएगा। हाउसफुल 5 की शूटिंग 15 सितंबर से शुरू होगी और इसका लंदन में 45 दिनों का मैराथन शेड्यूल होगा। वहीं डिनो भी जल्द ही लंदन में फिल्म की शूटिंग शुरू करनेवाले हैं।  

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म का  निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। । इस महीने के अंत में लंदन में फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है,  डिनो और चित्रांगदा की एंट्री स्टार-स्टडेड कास्ट में रोमांच भर देगी, जिसमें पहले से ही अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ शामिल हैं।

 हाउसफुल की हर नई किस्त के साथ, कॉमेडी और क्रेज  बढ़ता ही जा रहा है  जैकी श्रॉफ के साथ डिनो मोरिया और चित्रांगदा की एंट्री फिल्म में नई एनर्जी लेकर आई है। ढेर सारी हंसी, अराजकता और अविस्मरणीय दृश्यों के साथ, यह फिल्म 2025 में स्क्रीन पर आने पर एक बड़ा मनोरंजन करने वाली फिल्म बनने के लिए तैयार है।

  • Leema

    Related Posts

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन चोरी के…

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    उत्तर-पूर्वी जिले के गोकलपुरी थाना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    ऑटो लिफ्टर गिरोह पर शिकंजा: 20 वर्षीय शातिर गिरफ्तार, तीन चोरी के वाहन बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    मोबाइल स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने शातिर झपटमार को दबोचा, लूटा हुआ फोन और बाइक बरामद

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर भारत का कब्जा, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर रचा इतिहास

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    डॉ. धीरज जैन के मानवीय सेवा कार्य की सराहना

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    भाई परमानंद वेस्ट कॉलोनी में एक ही रात में दो कारें चोरीलगातार हो रही वाहन चोरी से कॉलोनी के लोग दहशत में

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार

    स्पेशल स्टाफ ने दो कुख्यात चोरों को किया गिरफ्तार