पीएसपीसीएल ने डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के लिए जारी किया एकमुश्त निपटान योजना का सर्कुलर

लुधियाना, 23 सितंबर, 2024: पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने सोमवार को डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के लिए एक नई वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के संबंध में एक कमर्शियल सर्कुलर जारी किया। यह योजना 30 सितंबर, 2023 तक के चूककर्ता उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है। इस योजना से एपी और सरकारी कनेक्शन को छोड़कर सभी श्रेणियों के उपभोक्ता लाभान्वित हो सकेंगे।

लुधियाना से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस कमर्शियल सर्कुलर की प्रतियां पीएसपीसीएल के सभी संबंधित इंजीनियर-इन-चीफ और चीफ इंजीनियरों को भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत उपभोक्ता अपनी लंबित राशि का निपटान कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 5,000 रुपये और गैर-औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए 2,000 रुपये प्रोसेसिंग फीस निर्धारित की गई है, जो अंतिम निपटान राशि में समायोजित की जाएगी।

अरोड़ा ने कहा कि यह योजना सर्कुलर जारी होने की तारीख से अगले तीन महीने तक लागू रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि उपभोक्ता नोटिस में दी गई समय-सीमा के भीतर राशि जमा नहीं करते हैं, तो प्रोसेसिंग फीस जब्त कर ली जाएगी और ओटीएस योजना का लाभ समाप्त हो जाएगा।

इस योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिए पीएसपीसीएल विभिन्न माध्यमों जैसे सोशल मीडिया, व्यक्तिगत संपर्क और विज्ञापन का सहारा लेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता इसका लाभ उठा सकें। मामलों का निपटान पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा, जिसमें प्रोसेसिंग फीस जमा करने की तिथि के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। विशेष रूप से उन मामलों को प्राथमिकता मिलेगी जिनमें कनेक्शन काटे जा चुके हैं और उपभोक्ता दोबारा कनेक्शन चाहते हैं।

पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) द्वारा इस ओटीएस योजना के नियम और शर्तें अनुमोदित की जा चुकी हैं। आवेदनों का निपटान 60 दिनों के भीतर किया जाएगा, हालांकि कुछ मामलों में इसे 90 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है।

गौरतलब है कि संजीव अरोड़ा ने 10 अगस्त को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर इस योजना की मांग की थी, जिसमें उन्होंने पंजाब के उद्योगों के हित में ओटीएस योजना लागू करने का सुझाव दिया था।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार