दुबई का रियल एस्टेट भारत की टूरिज्म इंडस्ट्री को दे रहा है दिवाली का तोहफा

दुबई का रियल एस्टेट जैसे-जैसे नई ऊंचाइयों को छू रहा है, इसका सीधा फायदा भारत की टूरिज्म और होटल इंडस्ट्री को भी मिल रहा है। दुबई की रियल एस्टेट कंपनियां अब भारत के विभिन्न शहरों में बड़े-बड़े इवेंट्स आयोजित कर रही हैं, जिनसे भारतीय टूरिज्म और एविएशन सेक्टर को जबरदस्त मुनाफा हो रहा है।

ऐसा ही एक महत्वपूर्ण इवेंट हाल ही में दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित होटल रॉयल प्लाजा में आयोजित किया गया। इस इवेंट की मेजबानी दुबई की जानी-मानी कंपनी टेस्ला प्रॉपर्टीज ने की। इवेंट में दुबई के बड़े डिवेलपर्स ने अपने प्रोजेक्ट्स को शोकेस किया और भारतीय इन्वेस्टर्स को जानकारी दी कि कैसे दुबई का रियल एस्टेट निवेश फ्री होल्ड होने के साथ-साथ बेहतरीन रिटर्न और रेंटल ROI (रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट) देता है। साथ ही, दुबई में बसने वालों को पूरा परिवार सहित गोल्डन वीजा भी मिलता है।

टेस्ला प्रॉपर्टीज के CEO सतीश बाल्यान ने इवेंट के दौरान कहा, “हम भारत की तरक्की दुबई में रहकर भी सुनिश्चित करते हैं। दिल्ली हमारे दिल के करीब है, इसलिए हम दुबई प्रॉपर्टी इवेंट के लिए इसे चुनते हैं। हमारी टीम में कई देशों के नागरिक हैं, जिन्हें हम भारत लेकर आते हैं, जिससे यहां के टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है।”

19-20 अक्टूबर को हुए इस इवेंट में टेस्ला प्रॉपर्टीज के एक्सपर्ट्स ने विस्तार से बताया कि कैसे भारतीय नागरिक दुबई में निवेश करके बेहतरीन रिटर्न कमा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई दुबई में अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है, तो वहां के रेजिडेंशियल और कमर्शियल रियल एस्टेट से जुड़ी सभी आवश्यकताएं पूरी की जाती हैं।

दुबई की प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट में टैक्स फ्री, क्राइम फ्री, पॉल्यूशन फ्री और स्थिर करेंसी का माहौल मिलता है, जो निवेशकों को आकर्षित करता है। इसके अलावा, प्रॉपर्टी मैनेजमेंट के साथ बेहतर एप्रिसिएशन भी उपलब्ध है। इवेंट में दुबई के जाने-माने डिवेलपर Binghatti समेत अन्य कई डिवेलपर्स ने अपने प्रोजेक्ट्स शोकेस किए।

इस इवेंट में अलग-अलग देशों से आए लोग भारतीय खान-पान और संस्कृति से भी रूबरू हुए। ईरान से आई Pershian ने भारतीय खाने के जायकों की जमकर तारीफ की, जबकि पोलैंड से आई मार्टा दिल्ली के मशहूर सोया चाप, समोसे और जलेबी की फैन हो गईं।

दुबई के रियल एस्टेट इवेंट्स न केवल भारत के टूरिज्म और होटल इंडस्ट्री को मुनाफा दे रहे हैं, बल्कि देश की 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के लक्ष्य में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन