ड्रग सेवन उन्मूलन जन जागरूकता के प्रति पुलिस कटिबद्ध : संजय भाटिया आईपीएस अतिरिक्त पुलिस आयुक्त

उपराज्यपाल दिल्ली के निर्देशानुसार , सचिव ( युवा मामले ) भारत सरकार की प्रेरणा एवं विशेष आयुक्त पुलिस ( अपराध) दिल्ली पुलिस के कुशल मार्गदर्शन में यूनिवर्सिटी परिसर में सम्पन्न हुआ । ड्रग सेवन उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम समारोह में रविचंद्रन बी कुलपति , भीष्म सिंह आईपीएस उपायुक्त पुलिस (क्राइम) एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, , विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति की रही गरिममय उपस्थिति रही ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और
उपराज्यपाल दिल्ली के निर्देशानुसार , मीता राजीवलोचन सचिव ( युवा मामले ) भारत सरकार की प्रेरणा से एवं देवेश चंद्र श्रीवास्तव विशेष आयुक्त पुलिस ( अपराध) दिल्ली पुलिस के कुशल मार्गदर्शन में दिल्ली पुलिस (अपराध शाखा ) , राष्ट्रीय सेवा योजना दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के संयुक्त तत्वावधान में “नशीले पदार्थ सेवन उन्मूलन , कानून, प्रवर्तन और जागरूकता” पर प्रभावशाली और विचारोत्तेजक जागरूकता कार्यक्रम जी के नारायणन ऑडिटोरियम यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित किया गया।

तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मीता राजीवलोचन सचिव ( युवा मामले ) भारत सरकार के द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़ा गया उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह सचमुच सराहनीय प्रयास है कि दिल्ली पुलिस अपराध शाखा, भागीदारी जन सहयोग समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल दिल्ली के दूरदर्शी नेतृत्व में, नशीले पदार्थों के खिलाफ एक जन जागरूकता का भव्य कार्यक्रम यूनिवर्सिटी परिसर में 20 दिसंबर 2024 को आयोजित कर रही है, मैं राष्ट्रीय सेवा योजना भारत सरकार की ओर से इस कार्यक्रम की सफलता के लिए हार्दिक शुभकामना देती हूँ । भारत में युवा शक्ति की संख्या सबसे अधिक है जिनकी सुरक्षित और स्वस्थ समाज को सुनिश्चित करने में अहम् भूमिका है इस लिए हर युवा स्वयं आदर्श बनकर दूसरों को मादक पदार्थों सेवन ना करने के लिए प्रेरित करें ।राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एवं प्रोग्राम ऑफ़िसर एवं योजना के सदस्यों से मेरा यह आग्रह है कि वे इस अभियान के संदेश को भागीदारी जन सहयोग समिति एवं दिल्ली पुलिस/ अपराध शाखा के कुशल मार्गदर्शन मे जन जन तक पहुँचने का सशक्त माध्यम बने ।एक बार फिर दिल्ली पुलिस अपराध शाखा, भागीदारी जन सहयोग समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी दिल्ली के इस अनुकरणीय प्रयास की सराहना करती हूँ ।

इस अवसर ओर बोलते हुए मुख्य अतिथि संजय भाटिया आईपीएस अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/ क्राइम ने कहा कि ड्रग सेवन उन्मूलन जन जागरूकता के प्रति पुलिस कटिबद्ध है और तीन वर्स में आने वाला सुनहरा वर्ष ड्रग रहित दिल्ली 2027 के नाम से पहचाना जाएगा ।

अपने उद्घाटन भाषण में दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के कुलपति रविचंद्रन वी ने छात्र- छात्राओं से अपील करी कि वे रोल मॉडल बनकर दूसरों के लिए प्रेरणा का माध्यम बने उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम के कुशल संयोजन में उल्लेखनीय योगदान के लिए भागीदारी जन सहयोग समिति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और दिल्ली पुलिस का इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि विजय गौड़ पत्रकार एवं अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति ने कॉलेज जीवन के प्रेरणापूर्ण रोचक संस्मरण के साथ बताया कि धूम्रपान एवं ड्रग सेवन के पहले दिन ना कहने का साहस ही आपके सुखी जीवन के मार्ग खोलता है उन्होंने कहा कि सचमुच यह गौरव का विषय है कि दिल्ली पुलिस राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी की सेवा योजना योजना और भागीदारी जब सहयोग समिति को ड्रग रहित दिल्ली अभियान का भाग बनाया उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के इस अभियान के जज़्बे के लिए सलाम तो बनता है

सर गंगा राम हास्पिटल की सीनियर परामर्शदाता डॉक्टर सजीला मैनी ने नशे की लत पर चिकित्सा दृष्टिकोण प्रस्तुत किया और इस पर पड़ने वाले शारीरिक और मानसिक प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने नशे के दुरुपयोग के प्रारंभिक संकेतों और समय पर हस्तक्षेपकी आवश्यकता को रेखांकित किया।
प्रो. पॉपली ने पुलिस द्वारा नशे के दुरुपयोग और तस्करी से निपटने मेंआने वाली प्रवर्तन चुनौतियों पर चर्चा की और जागरूकता कार्यक्रमोंके प्रभाव पर विचार साझा किया।

इस अवसर पर भीष्म सिंह आईपीएस उपायुक्त पुलिस (क्राइम) एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार प्रो. पी.के. साहू,, प्रो. राजीवटोंक, डॉ. प्रभोद चंदर शर्मा (एसोसिएट डीन अकादमिक्स) की समारोह में
गरिमामय उपस्थिति रही

यूनिवर्सिटी से डॉक्टर डॉक्टर सुरेश एवं डॉक्टर पारुल शर्मा आयुक्त पुलिस राज कुमार एवं अनिल शर्मा, डॉक्टर आकीब बट्ट के आर मंगलम यूनिवर्सिटी को मादक पदार्थ सेवन उन्मूलन अभियान में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ तिवारी, जनरल सेक्रेटरी, स्टूडेंट्स काउंसिल द्वारा प्रतिज्ञा दिलाना, विशेषज्ञ वार्ता:. नुक्कड़ नाटक, . नशे की लत के लक्षण, उपलब्ध हेल्पलाइन और रोकथाम में परिवारोंकी भूमिका पर आधारित चित्रकला प्रदर्शनी और पेंटोमाइम शो आकर्षण के केन्द्र रहे

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन