दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 52 चोरी के मोबाइल सहित एक सप्लायर गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच की WR-I टीम ने मोबाइल चोरी और तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आसिफ उर्फ कमाल (27) निवासी अमन विहार, किराड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 40 आईफोन समेत 52 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जो पड़ोसी देशों में सप्लाई किए जाने वाले थे।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि चोरी के मोबाइलों का सौदा सुल्तानपुरी के जलेबी चौक पर होने वाला है। इस जानकारी पर कार्रवाई करते हुए SI अमित कुंडू के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ाई और पीछा करते हुए आरोपी को कृष्ण विहार, पूठ कलां में धर दबोचा। जब्त किए गए मोबाइल फोनों की जांच के दौरान सहायक ऐप पर IMEI नंबर मिलाए गए, जिसमें से 4 मोबाइल चोरी के और 15 मोबाइल गुमशुदा दर्ज हुए।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिकपॉकेट्स और स्नैचर्स से चोरी के मोबाइल खरीदकर आगे सप्लाई करता था। वह खुद भी मोबाइल चोरी करता और फिर इन्हें दिल्ली में अपने साथियों को बेचता था। आरोपी चोरी के मोबाइलों को पार्ट्स में बदलकर बाजार में खपाने की योजना भी बना रहा था। पुलिस के मुताबिक, वह पहले भी सट्टेबाजी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

इस गिरफ्तारी से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दर्ज चार मामलों का खुलासा हुआ है। वहीं, 15 अन्य गुमशुदा मोबाइलों की भी पुष्टि हुई है। बाकी 33 मोबाइलों की जांच जारी है। क्राइम ब्रांच की इस बड़ी कार्रवाई से मोबाइल चोरी और तस्करी के संगठित गिरोहों पर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार