बाबा साहेब के विचारों से सजे दिल्ली में अंबेडकर जयंती समारोह

दिल्ली के जॉइंट शेड्यूल्ड कास्ट शेड्यूल्ड ड्राइव टीचर्स फ्रंट डीओई की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 134वें जन्मोत्सव के अवसर पर एम.पी. हॉल, सर्वोदय बाल विद्यालय, जे एंड के ब्लॉक, दिलशाद गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष के.पी. सिंह के नेतृत्व और टी.आर. मीणा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चीफ एडवाइजर विजेंद्र कुमार ने की।

मुख्य अतिथि पूर्वी दिल्ली के उप-शिक्षा निदेशक सुधाकर भीमराव गायकवाड और दिल्ली पुलिस एसीपी रघुवीर सिंह यादव रहे, वहीं विशिष्ट अतिथियों में प्रोफेसर हंसराज सुमन, प्रोफेसर कैलाश प्रकाश सिंह, चेयरमैन राजपाल सिंह और अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। प्रोफेसर राज कुमार के ओजस्वी वक्तव्य ने संगोष्ठी को जीवंत कर दिया।

समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव व युवा जागरण का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष के.पी. सिंह ने प्रभावशाली ढंग से किया, जबकि आयोजन की सफलता में विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार का विशेष योगदान रहा।

समारोह को सफल बनाने में वेद प्रकाश, भीम कुमार, बी.डी. अशोक, नरेंद्र कुमार (नरेन), बल्लू सिंह, डॉ. गोविंद प्रसाद, ब्रजभूषण वर्मा, उदय वीर सहित अनेक शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

  • Leema

    Related Posts

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय फर्जी वीज़ा और जॉब रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम…

    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छीना गया मोबाइल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 29, 2026
    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    • By Leema
    • April 29, 2026
    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    • By Leema
    • April 27, 2026
    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    • By Leema
    • April 27, 2026
    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस

    • By Leema
    • April 26, 2026
    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस

    ख्याला में नशे के कारोबार पर वार: पुलिस ने 6.54 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर को दबोचा

    • By Leema
    • April 26, 2026
    ख्याला में नशे के कारोबार पर वार: पुलिस ने 6.54 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर को दबोचा