नेहरू प्लेस बस टर्मिनल से शुरू हुई ‘जल दूत’ और स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर योजना, दिल्ली को हीटवेव-रेजिलिएंट बनाने की दिशा में अहम कदम

नई दिल्ली, 20 मई 2025: राजधानी दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी से यात्रियों को राहत देने और सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित और मानव-सुलभ बनाने के उद्देश्य से ‘दिल्ली हीट एक्शन प्लान 2025’ के अंतर्गत एक नई पहल की शुरुआत की गई है। इस कड़ी में आज दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने नेहरू प्लेस बस टर्मिनल पर स्मार्ट कोल्ड आरओ वाटर डिस्पेंसर और ‘जल दूत’ योजना का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि दिल्ली की गर्मी सबसे अधिक उन लोगों को प्रभावित करती है जो खुले में कार्य करते हैं या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते हैं। ऐसे में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC) द्वारा यात्रियों को ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना न केवल एक आवश्यक कदम है, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म होता है, और हमारी सरकार इस सिद्धांत को अपनाते हुए जनहित में लगातार प्रयासरत है।”

नई योजना के तहत दिल्ली के सभी बस टर्मिनलों पर स्मार्ट कोल्ड आरओ वाटर डिस्पेंसर लगाए जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत 14 बस टर्मिनलों से हो चुकी है। इसके साथ ही, 500 से अधिक बस स्टॉप्स पर प्रशिक्षित ‘जल दूत’ वॉलंटियर्स की तैनाती की जा रही है। ये जल दूत न केवल यात्रियों को स्वच्छ और ठंडा पानी प्रदान करेंगे, बल्कि उन्हें लू से बचने के उपाय भी बताएंगे। यदि कोई यात्री गर्मी से बीमार होता है, तो ये वॉलंटियर्स प्राथमिक उपचार में भी मदद करेंगे।

उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री डॉ. सिंह ने स्वयं जल दूतों से पानी ग्रहण कर उनकी सेवा भावना की सराहना की और उन्हें दिल्ली सरकार की इस मानवीय पहल का प्रतीक बताया। उन्होंने यह भी कहा कि DTC को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का उनका लक्ष्य है, और इसके लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में DTC के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री सचिन शिंदे, परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में जल दूत वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

दिल्ली सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में, राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। ‘दिल्ली हीट एक्शन प्लान 2025’ के तहत बस स्टॉप्स पर लू से बचाव के पोस्टर और पंपलेट लगाए जा रहे हैं, जिससे आमजन को जानकारी मिल सके कि कैसे वे गर्मी से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे एक-दूसरे की मदद करें और इस गर्मी से मिलकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का लक्ष्य एक ऐसी दिल्ली बनाना है जहाँ हर नागरिक को यह भरोसा हो कि सरकार हर समय उसके साथ खड़ी है।”

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व