क्राइम ब्रांच ने लगाई लग्ज़री कार चोरों पर लगाम, CARS24 के जरिए बेचते थे चोरी की गाड़ियां

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए हाई-एंड लग्ज़री कारों की चोरी में लिप्त एक बेहद शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राकेश पटेल उर्फ पप्पू ने CARS24 जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फर्जी दस्तावेजों की मदद से चोरी की गाड़ियां बेचने का गोरखधंधा चला रखा था।

गिरफ्तार आरोपी राकेश, उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद का रहने वाला है और बिहार के समस्तीपुर का मूल निवासी है। ये गिरोह बड़े ही सुनियोजित तरीके से चोरी की गई कारों के इंजन और चेसिस नंबर में छेड़छाड़ करता था। ये लोग ऑनलाइन पोर्टल से वैसी ही मॉडल और रंग की असली कार की जानकारी जुटाकर असली मालिक के नाम से नकली आरसी, आधार, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट तैयार करते थे, जिन पर आरोपी की फोटो लगी होती थी। फिर इन गाड़ियों को बड़े आराम से ऑनलाइन पोर्टल पर बेच दिया जाता था, जिससे चोरी की पुष्टि करना लगभग नामुमकिन हो जाता था।

इस ऑपरेशन के दौरान दिल्ली के विभिन्न इलाकों से चोरी की गई कुल 8 लग्ज़री कारें बरामद की गई हैं, जिनमें मारुति वैगन-आर, बलेनो, ग्रैंड विटारा, स्विफ्ट, क्रेटा और किया सेल्टोस शामिल हैं। साथ ही फर्जी पैन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल फोन और वित्तीय दस्तावेज भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

इस कार्रवाई को इंस्पेक्टर अरुण सिंधु की अगुवाई में एआरएससी की टीम ने अंजाम दिया। जांच के मुताबिक आरोपी गिरोह हाईटेक उपकरणों के जरिए गाड़ियों की सुरक्षा प्रणाली को हैक कर चाबियों की डुप्लिकेट बनाता था और जीपीएस सिस्टम को भी निष्क्रिय कर देता था।

फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच तेज कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी सेकेंड हैंड वाहन को खरीदने से पहले उसके दस्तावेजों को सरकारी पोर्टल से अवश्य जांच लें।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश