दिल्ली पुलिस की सतर्कता से एक और शातिर बदमाश काबू, निष्कासित होने के बावजूद इलाके में घूम रहा था आज़ाद

दक्षिण पश्चिम जिले के मोती बाग इलाके में दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जो पहले से निष्कासित था, लेकिन आदेश का उल्लंघन करते हुए इलाके में बेखौफ घूम रहा था। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय ललित निवासी मोती बाग के रूप में हुई है, जो पहले भी दर्जनों आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

06 जून को साउथ कैंपस थाने और AATS की संयुक्त टीम जब इलाके में सामान्य गश्त कर रही थी, तभी गुप्त सूचना के आधार पर ललित को पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि उसे 12 मार्च 2024 को एडिशनल डीसीपी द्वारा दक्षिण पश्चिम जिले से निष्कासित किया गया था, लेकिन वह गुपचुप तरीके से दोबारा इलाके में लौट आया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 53/116 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने इसे कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में बड़ी सफलता माना है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन