गांधी नगर में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, बाइक भी बरामद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात को शाहदरा जिला पुलिस ने बेहद गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। घटना के दौरान लूट में इस्तेमाल की गई बाइक भी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद कर ली है।

यह मामला 20 जून 2025 का है, जब करीब दोपहर 12 बजे डी.डी.ए. फ्लैट्स, शाहपुर जाट निवासी दीपक खुराना जो गांधी नगर में कपड़ों की दुकान चलाते हैं, महावीर गली स्थित अपनी दुकान जा रहे थे। जैसे ही वे गुरुद्वारा गली के पास छाबड़ा फैब्रिक के सामने पहुंचे, एक व्यक्ति ने जानबूझकर उन्हें टक्कर मारी और बहस करने लगा। इसी दौरान उसने दीपक की पैंट की जेब से जबरन पर्स निकाल लिया, जिसमें 6 से 7 हजार रुपये और कुछ कार्ड्स थे। तभी एक दूसरा व्यक्ति काले रंग की बाइक (DL 9858) पर आया और दोनों मौके से फरार हो गए।

दीपक ने घटना की सूचना पुलिस को दी और उसी दिन ई-एफआईआर संख्या 80058544/25 दर्ज कराई गई। मामले की जांच एचसी संदीप को सौंपी गई, जिसके बाद SHO गांधी नगर की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई। आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और जांच को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 309(4)/3(5) जोड़ी गई। जांच को एसआई शेर सिंह को सौंपा गया।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो आरोपियों – नितिन गुप्ता उर्फ जुगनू (उम्र 33 वर्ष), निवासी राजू पार्क, देवली और राजीव (उम्र 31 वर्ष), निवासी संत नगर, बुराड़ी – को लोहे के पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उनके पास से लूट में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद हुई।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

इस सफलता में एसआई विकास कुमार, एसआई कुमार शेर सिंह, एचसी राहुल चौधरी, एचसी अमन बंसल, एचसी संदीप और एचसी हर्ष बंसल की सराहनीय भूमिका रही।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन