लूट की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया, कार लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के सोनीय विहार इलाके में हुई कार लूट की वारदात को पुलिस ने महज एक दिन में सुलझाकर दो आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कार भी बरामद कर ली है।

दरअसल, 27 जुलाई को ए.के. शर्मा नामक व्यक्ति ने सोनीय विहार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने तीसरे पुस्ता इलाके में उसे रोककर उसकी कार और मोबाइल फोन लूट लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इंस्पेक्टर संजय प्रकाश भट्ट के नेतृत्व में एसआई बिजेंद्र, एचसी कमल, एचसी सुमित और कांस्टेबल मिलन की टीम बनाई गई। एसीपी खजूरी खास के मार्गदर्शन में टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मेहनत रंग लाई और दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई।

पुलिस ने दबिश देकर बिरेंद्र कुमार पांडे (रहने वाला रमेश नगर, पश्चिम दिल्ली, उम्र 40 साल) और मदन मोहन (रहने वाला सिरासपुर, दिल्ली, उम्र 41 साल) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात कबूल कर ली और उनकी निशानदेही पर लूटी गई कार भी बरामद कर ली गई है।

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके आपराधिक नेटवर्क और किसी अन्य वारदात में शामिल होने की जानकारी भी जुटाई जा सके। इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन