दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक घटकर 218 पर — सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण की गति तेज की: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा

दिल्ली सरकार के सर्दी के दौरान प्रदूषण नियंत्रण अभियान को गति देते हुए पर्यावरण मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज सभी प्रमुख एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में दिल्ली के 13 प्रदूषण हॉटस्पॉट्स पर की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।

मंत्री ने बताया कि समन्वित प्रयासों और लगातार निगरानी के चलते दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 218 तक पहुंच गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी दिन यह 357 था। उन्होंने कहा, “यह दर्शाता है कि वैज्ञानिक आधार पर की गई कार्रवाई और सख्त प्रवर्तन से प्रदूषण पर नियंत्रण संभव है।”

बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए, डीएसआईआईडीसी, परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी शामिल हुए। मंत्री ने सभी एजेंसियों को सड़कों पर धूल, खुले में कूड़ा जलाने और निर्माण कार्य से फैल रहे प्रदूषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

श्री सिरसा ने बताया कि फिलहाल 1,200 से अधिक प्रवर्तन दल सक्रिय हैं। रोज़ाना लगभग 3,000 किलोमीटर सड़कों की मशीनों से सफाई की जा रही है, जबकि 280 स्प्रिंकलर और 390 एंटी-स्मॉग गन लगातार चल रहे हैं। राजधानी के 91 हाईराइज़ बिल्डिंग्स में भी एंटी-स्मॉग गन तैनात हैं।

निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (C&D) कचरे के प्रबंधन को लेकर मंत्री ने सख्त निर्देश दिए कि सभी 500 साइट्स का नियमित निरीक्षण किया जाए और प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा, “हर एजेंसी का लक्ष्य होना चाहिए कि सड़क धूल और निर्माण मलबे को पूरी तरह नियंत्रित किया जाए।”

श्री सिरसा ने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता संबंधी सभी आंकड़े पूरी तरह पारदर्शी और छेड़छाड़-रोधी हैं। उन्होंने कहा, “दिल्ली के 40 ऑटोमेटिक एयर मॉनिटरिंग स्टेशन डीपीसीसी, सीपीसीबी और आईएमडी द्वारा संयुक्त रूप से संचालित हैं। डेटा किसी के द्वारा बदला नहीं जा सकता। मीडिया में फैलाए जा रहे भ्रमपूर्ण दावे पूरी तरह निराधार हैं।”

मंत्री ने कहा कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार जनता, सरकारी एजेंसियों और प्रवर्तन टीमों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य में 21% वृद्धि, वाहन पंजीकरण में 8% वृद्धि और ‘ग्रीन दिवाली’ के बावजूद प्रदूषण स्तर नियंत्रित रहा है।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने ‘स्मार्ट एनफोर्समेंट’ और ‘क्लीन एनर्जी एक्शन प्लान’ के तहत मजबूत कदम उठाए हैं। मंत्री ने कहा, “दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह सुधार शुरुआत मात्र है — हम विज्ञान और समन्वय के ज़रिए इस गति को बरकरार रखेंगे।”

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन