उत्तर पूर्वी दिल्ली में सांसद खेल महोत्सव का रंगारंग आगाज़, एन श्रवण कुमार ने किया शुभारंभ

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक स्थित डीडीए मैदान में सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के उपाध्यक्ष एन श्रवण कुमार ने की। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, विधायक अजय महावर, निगम स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व खिलाड़ी मौजूद रहे।

शुभारंभ के अवसर पर एन श्रवण कुमार ने कहा कि गली–मोहल्लों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देने का यह प्रयास बेहद सराहनीय है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि सांसद मनोज तिवारी पिछले 11 वर्षों से लगातार इस महोत्सव के माध्यम से युवाओं को अवसर दे रहे हैं, तो वे स्वयं उन्हें शुभकामना देने पहुंच गए। उन्होंने डीडीए अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में अधिक से अधिक पार्कों व खेल मैदानों का निर्माण किया जाए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर, सदाचारी मन और अनुशासित जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं में आदर्श जीवनशैली, स्वस्थ मन और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए खेलों को विशेष महत्व दे रहे हैं। तिवारी ने कहा कि वर्षों तक लाखों प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाती थीं, लेकिन केंद्र सरकार की पहल से अब उन्हें अवसर और पहचान मिलने लगी है। उन्होंने गर्व जताया कि वे लगातार 11 वर्षों से खेल प्रतिभाओं को मंच देने का कार्य कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में झड़ौदा वार्ड ने संत नगर को 26 रनों से हराया। दूसरे मैच में मुखर्जी नगर ने कड़े मुकाबले में सभापुर पर 3 रन से जीत दर्ज की। तीसरे मुकाबले में सादतपुर की टीम ने मीडिया इलेवन को 54 रनों से परास्त करते हुए शानदार जीत हासिल की।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद मनोज तिवारी ने पुरस्कार राशि बढ़ाने की घोषणा भी की। प्रथम पुरस्कार ₹2 लाख, द्वितीय ₹1 लाख और तृतीय स्थान के लिए ₹51,000 दिए जाएंगे।

सांसद खेल महोत्सव का यह आयोजन क्षेत्र की खेल संस्कृति को नई दिशा दे रहा है और युवाओं में उत्साह का संचार कर रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन