कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा–2026 के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्वी जिला पुलिस द्वारा पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्री राजीव कुमार, आईपीएस की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), थाना प्रभारी (एसएचओ), विशेष इकाइयों के प्रभारी (आईसी) तथा कांवड़ यात्रा आयोजकों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, कांवड़ मार्गों की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की प्रभावी तैनाती, आयोजकों के साथ समन्वय, सीसीटीवी एवं अन्य निगरानी व्यवस्थाओं तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीसीपी श्री राजीव कुमार ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने आयोजकों से भी पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

पूर्वी जिला पुलिस ने विश्वास दिलाया कि कांवड़ यात्रा–2026 के दौरान सभी श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था तथा बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए व्यापक एवं प्रभावी इंतजाम किए जाएंगे।

  • Related Posts

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    नागरिकों एवं आगंतुकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जन-सुविधा को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) ने कनॉट प्लेस स्थित…

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक ऐसे आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी